{"_id":"5d32e62f8ebc3e6cf805eba5","slug":"sushant-singh-rajput-shraddha-kapoor-chhichhore-shifting-to-avoid-clash-with-prabhas-saaho","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'साहो' की रिलीज टलने से सुशांत की फिल्म संकट में, 'छिछोरे' की रिलीज टालने को लेकर कवायद शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'साहो' की रिलीज टलने से सुशांत की फिल्म संकट में, 'छिछोरे' की रिलीज टालने को लेकर कवायद शुरू
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 20 Jul 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
साहो और छिछोरे का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगले महीने रिलीज हो रही फिल्मों की तारीखों में 15 अगस्त के मुकाबले के चलते हुए बदलाव के बाद अब एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म साहो के 15 अगस्त से खिसककर 30 अगस्त को पहुंच जाने के बाद इसी तारीख को रिलीज हो रही दंगल फेम नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे को लेकर नया संकट खड़ा हो गया है। चर्चा है कि इस फिल्म की रिलीज अब सितंबर तक टल सकती है।
2 of 5
Drive
फिल्म सोचचिड़िया के बाद से ही इसके हीरो सुशांत सिंह राजपूत के सितारे ठीक नहीं चल रहे हैं। जैकलीन फर्नांडीस के साथ अरसे से अटकी उनकी फिल्म ड्राइव इस साल मॉनसून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन करण जौहर की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी इसके बारे में सांस भी नहीं ले रही है।
3 of 5
जैकलीन फर्नांडीज़
- फोटो : सोशल मीडिया
अब पता ये चल रहा कि ये फिल्म जैकलीन की पहली वेब फिल्म मिसेज सीरियल किलर की रिलीज के बाद सिनेमाघरों में आएगी। धर्मा प्रोडक्शंस इस बारे में फिलहाल कुछ भी आधिकारिक रूप से कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन, सुशांत का असली संकट है उनकी 30 अगस्त को रिलीज के लिए प्रस्तावित फिल्म छिछोरे। इस दिन अब प्रभास की फिल्म साहो रिलीज होने जा रही है। गौरतलब बात ये है कि साहो और छिछोरे दोनों की हीरोइन श्रद्धा कपूर ही हैं। ऐसे में श्रद्धा की पूरी कोशिश होगी कि उनकी दो फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज न हों। फिल्म छिछोरे के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं और इसके वितरण अधिकार अब तक फॉक्स स्टार स्टूडियोज के पास रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Chhichhore
फॉक्स स्टार कंपनी का डिजनी अधिग्रहण कर चुकी है और भारत में भी फॉक्स स्टार स्टूडियोज का सारा काम करीब करीब डिजनी ने अपनी देखरेख में ले लिया है। छिछोरे अब भारत में फॉक्स स्टार के बैनर की बजाय डिजनी स्टूडियोज के बैनर तले रिलीज होगी। डिजनी का प्रबंधन देख रहे लोगों के करीबी सूत्रों के मुताबिक छिछोरे की रिलीज पर अंतिम फैसला अगले हफ्ते तक ले लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।