फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Say No to Bollywood ट्रेंड में शामिल हुईं सुशांत सिंह की बहन प्रियंका, कहा- मुझे मेरा भाई वापस चाहिए

Sat, 13 Mar 2021 02:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 13 Mar 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister Priyanka Singh joins Say No to Bollywood trend said I want my brother Back
सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली थी। इस खबर के सामने आते ही आम जनता से लेकर बॉलीवुड में कोहराम मच गया था। सुशांत का परिवार अपने इकलौते बेटे को खोकर सदमे में चला गया। हालांकि सोशल मीडिया पर सुशांत की मौत को लेकर इंसाफ की मांग अभी भी जारी है। वहीं सुशांत की बड़ी बहन प्रियंका सिंह हाल ही में एक ट्रेंड से जुड़ी हैं।

Sushant Singh Rajput sister Priyanka Singh joins Say No to Bollywood trend said I want my brother Back
सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इसके चलते उन्होंने Say No To Bollywood ट्रेंड शुरू किया है। अब इस ट्रेंड में सुशांत की बहन प्रियंका सिंह भी शामिल हो गई हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, 'बॉलीवुड को ना कहें, मुझे मेरा भाई वापस चाहिए'।


 

Sushant Singh Rajput sister Priyanka Singh joins Say No to Bollywood trend said I want my brother Back
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

सुशांत अपनी चार बहनों में इकलौते भाई थे। ऐसे में अपने भाई को खोकर पूरा परिवार सदमे में है और बहनों का दुख किसी भी तरह से कम नहीं हो रहा है। कुछ समय पहले ही प्रियंका ने 'सोनचिड़िया' के सेट से एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनके भाई सुशांत और फिल्म की स्टार कास्ट एक साथ नजर आ रही थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'मुझे याद है कि जब तुमने मुझे ये तस्वीर दिखाई थी तो मैं खुशी से पागल हो गई थी। मैं एक कलाकार के तौर पर तुम्हारी सबसे बड़ी फैन हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister Priyanka Singh joins Say No to Bollywood trend said I want my brother Back
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि सुशांत की मौत के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिजम का मुद्दा बड़ी तेजी से चर्चा में आया था। कंगना रणौत और दूसरे सितारों ने करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, महेश भट्ट जैसे सितारों पर नेपोटिजम को बढ़ावा देने और आउटसाइडर्स को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके चलते बॉलीवुड के कई सितारों की फिल्मों पर भी असर पड़ा था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister Priyanka Singh joins Say No to Bollywood trend said I want my brother Back
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

इतना ही नहीं सुशांत कि कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी सुशांत के परिवार वालों ने आरोपी बताया था। इसके अलावा ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से एनसीबी ने जांच शुरू की थी जिसमें रिया का नाम सामने आया था। वो कई दिनों तक जेल में भी रहीं थीं। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed