बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना बीत गया है। सुशांत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित निवास पर मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत को अब तक उनके फैंस ही नहीं भुला पाए हैं तो परिवार के बारे में क्या ही कहा जा सकता है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सुशांत को याद करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने सुशांत के निधन के एक महीना बीत जाने के बाद उनके साथ एक तस्वीर साझा की है।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को हुआ एक महीना, बहन श्वेता ने कहा- 'तुम्हारी मौजूदगी अभी भी...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके फैंस लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनका मर्डर किया गया है। हालांकि सुशांत के परिवार ने इस मामले को लेकर चुप्पी साधी हुई है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर उनसे जुड़े पोस्ट साझा करती रहती हैं। लेकिन उन्होंने भी अब तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
सुशांत के निधन के एक महीने बीत जाने के बाद श्वेता ने सुशांत के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुशांत और कीर्ति नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'एक महीना बीत गया है, तुम्हें हमें छोड़कर गए हुए। लेकिन तुम्हारी मौजूदगी अभी भी महसूस होती है। लव यू भाई। उम्मीद है कि तुम हमेशा खुश रहोगे।'
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on
बता दें कि इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता ने एक पोस्ट साझा किया था। जिसमें उन्होंने सुशांत के फैंस का धन्यवाद किया था। श्वेता ने अपने इस पोस्ट में लिखा था, 'आप लोगों ने जिस तरह का प्यार और समर्थन दिखाया है उसके लिए मैं आभारी हूं। इस कठिन समय में हमारे परिवार को ताकत देने और हमारी देखभाल करने के लिए मैं आप लोगों की बहुत शुक्रगुजार हूं। आइए भगवान और उसके न्याय पर विश्वास रखें। प्रार्थना करते रहें।'
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनकी सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। ये मांग ना केवल उनके फैंस बल्कि कई सेलेब्स भी कर रहे हैं। हालांकि परिवार ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। वहीं महाराष्ट्र पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश में लगी हुई है। अब तक करीब 28 लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है। लेकिन पुलिस अब तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
पढ़ें: प्रधानमंत्री जी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे सुशांत सिंह राजपूत, अभिनेत्री बोलीं- 'ऐसे होनहार बच्चे को आपने...'