फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की ग्लोबल प्रेयर मीट में शामिल हुए एक मिलियन से ज्यादा फैंस, एक्टर की बहन और अंकिता लोखंडे ने कही ये बात

Mon, 17 Aug 2020 09:02 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 17 Aug 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister thanked well wishers around the globe for joining the prayer meet for him
सुशांत की ग्लोबल प्रेयर मीट - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को दो महीना पूरा हो चुका है लेकिन इस केस में पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। इस केस की जांच सीबीआई के हाथ सौपने का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित पड़ा है।  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही सीबीआई इस केस की जांच पूरी तरह से शुरू कर पाएगी। इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने 15 अगस्त को एक ग्लोबल प्रेयर मीट रखी थी।

Sushant Singh Rajput Sister thanked well wishers around the globe for joining the prayer meet for him
सुशांत की ग्लोबल प्रेयर मीट - फोटो : इंस्टाग्राम

इस प्रेयर मीट से भारी संख्या में सुशांत के फैंस जुड़े। इस बात की जानकारी सुशांत की बहन श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। श्वेता ने लिखा- सुशांत की प्रार्थना सभा में दुनिया भर से एक मिलियन से अधिक लोग शामिल हुए। यह एक आध्यात्मिक क्रांति है और यह दुनिया भर में आगे बढ़ रहा है, हमारी प्रार्थना बेकार नहीं जाएगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‪More than a million joining from all over the world to pray for Sushant. It’s a spiritual revolution and it is gaining momentum around the world, our prayers will not go unanswered. #GlobalPrayers4SSR #CBIForSSR #Godiswithus #JusticeForSushant‬

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

Sushant Singh Rajput Sister thanked well wishers around the globe for joining the prayer meet for him
अंकिता, सुशांत की बहन - फोटो : ट्विटर

श्वेता के इस पोस्ट पर अंकिता लोखंडे (जो सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड थीं) ने भी कमेंट किया है। अंकिता ने लिखा- प्रार्थना कुछ भी बदल सकती है। इससे पहले श्वेता ने फैन्स से इस प्रेयर मीट में शामिल होने की अपील करते हुए लिखा था- मैं आप सभी से अपील करती हूं कि सुशांत के लिए रखी गई 24 घंटे की ग्लोबल स्प्रिचुअल और प्रेयर ऑब्जर्वेशन में हमारे साथ जुड़ें ताकि सुशांत को न्याय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister thanked well wishers around the globe for joining the prayer meet for him
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले भी श्वेता ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था- मैं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति हूं। मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि हम सभी मिलकर सुशांत के लिए सीबीआई की मांग करें। हम सभी को सच्चाई जानने का हक है। पूरी दुनिया जानना चाहती है कि सच्चाई क्या है, नहीं तो हम शांति से नहीं जी पाएंगे। इस पोस्ट में भी अंकिता ने उनका पूरा साथ दिया था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister thanked well wishers around the globe for joining the prayer meet for him
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पटना से मामले में जांच को स्थानांतरित करने के लिए बिहार सरकार की सिफारिश को स्वीकार करने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ सुशांत की मौत के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की है। सुशांत राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या और धोखाधड़ी से संबंधित धारा के तहत शिकायत दर्ज करवाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed