{"_id":"5f39edf98ebc3e3cd87da4bb","slug":"30-years-of-aashiqui-huge-transformation-in-anu-aggarwal-look-see-latest-picture-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसे ने बदल दी थी इस हीरोइन की जिंदगी, 29 दिन रहीं कोमा में, आज बॉलीवुड से दूर इस तरह बिता रही हैं जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दर्दनाक हादसे ने बदल दी थी इस हीरोइन की जिंदगी, 29 दिन रहीं कोमा में, आज बॉलीवुड से दूर इस तरह बिता रही हैं जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 17 Aug 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनु अग्रवाल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कब कौन सा सितारा धूमिल हो जाए, कहा नहीं जा सकता। एक वक्त पर जिसे लोग सिर-आंखों पर बैठाते हैं, बाद में उसकी सुध तक नहीं ली जाती है। ऐसी ही एक स्टार हैं अनु अग्रवाल। अनु अपनी पहली ही फिल्म से सुपरहिट हो गई थीं। ये फिल्म थी महेश भट्ट की आशिकी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 30 साल पूरे हो गए हैं। आशिकी से हिट हुईं अनु इसके बाद कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं और समय के साथ उनकी पॉपुलैरिटी भी धुमिल हो गई। आज अनु को देखकर पहचानना भी मुश्किल होता है।
2 of 5
Anu Aggarwal
- फोटो : twitter
अनु को महेश भट्ट की खोज माना जाता है। महेश भट्ट ने ही उन्हें अपनी फिल्म 'आशिकी' में लॉन्च किया था। इस फिल्म के बाद अनु अग्रवाल टॉप हीरोइनों की लिस्ट में आ खड़ी हुई थीं। आज अनु बॉलीवुड से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। सामने आई तस्वीरों में अनु को एक झलक देखकर पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा।
3 of 5
anu aggarwal
- फोटो : social media
21 साल की उम्र में अनु ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अनु की पहली फिल्म 'आशिकी' थी जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इसके बाद अनु ने कई फिल्में की लेकिन कोई भी फिल्म उन्हें 'आशिकी' जितनी शोहरत नहीं दिला पाई। ये फिल्में गजब तमाशा, खलनायिका, किंग अंकल, कन्यादान और रिटर्न टू ज्वेल थीफ हैं। अनु की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आशिकी फिल्म
- फोटो : ट्विटर
साल 1999 के दौरान अनु एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुई। हादसे में उनकी याददाश्त पर तो असर डाला ही। साथ ही इस हादसे ने उनसे चलने फिरने की शक्ति भी छीन ली। हादसे के बाद वह 29 दिन तक कोमा में रहीं। करीब तीन साल के इलाज और कोशिशों के बाद अनु ठीक हुईं। हालत में सुधार आने के बाद अनु ने फैसला लिया और अपनी सारी संपत्ति दान कर दी और योगा टीचर बन गईं।
विज्ञापन
5 of 5
Anu Aggarwal at Kapil Sharma show
- फोटो : twitter
अनु की याददाश्त पर भी इस हादसे ने बहुत बुरा असर डाला। जब धीरे-धीरे अनु इस हादसे से निकलीं तो उन्होंने हालात से लड़ने की ठानी और सोचा कि वो दुनिया को अपने साथ हुए इस हादसे के बारे में बताएंगी। सबको अपनी कहानी से रूबरू कराने के लिए अनु अग्रवाल ने अपनी आत्मकथा लिखी। अनु अग्रवाल ने शादी भी नहीं की। अनु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो बच्चों को प्ले सिखाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।