{"_id":"5eef17ce7d971d7e301895f4","slug":"sushant-singh-rajput-suicide-case-filed-against-rhea-chakraborty-in-bihar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में मुकदमा दर्ज
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज किया गया है। रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। मुजफ्फरपुर के पताही के रहने वाले कुंदन कुमार ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में याचिका दर्ज की है।
2 of 5
सुशांत के पिता और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले में 24 जून को सुनवाई होगी। कुंदन कुमार का आरोप है कि 'रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को अपने प्यार में फंसाया। सुशांत की मदद से उसके करियर को फायदा मिला जब उसका काम पूरा हो गया तो वो सुशांत का आर्थिक और मानसिक तौर पर शोषण करने लगी थी। रिया के व्यवहार में बदलाव से सुशांत को सदमा लगा था जिसके बाद अभिनेता ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली।'
3 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत
- फोटो : सोशल मीडिया
कुंदन कुमार ने कहा कि 'सुशांत ने रिया से शादी करने का फैसला भी कर लिया था। इसी बीच रिया ने सुशांत से रिश्ता खत्म कर लिया। रिया फोन करके सुशांत को उकसाती थी जिससे डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या कर ली।' कुंदन कुमार ने आरोप लगाया कि रिया चक्रवर्ती की वजह से सुशांत की जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
कुंदन कुमार के वकील ने बताया कि 'कुंदन हमेशा से सुशांत सिंह राजपूत के बड़े प्रशंसक रहे हैं। उनकी आत्महत्या की खबर सुनकर कुंदन कुमार बेहद दुखी हो गए। आईपीसी की धारा 306 और 420 के तहत उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है।'
विज्ञापन
5 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, इस साल के आखिर तक सुशांत और रिया शादी करने वाले थे। यही नहीं दोनों मुंबई में एक नए घर की तलाश में थे। सुशांत पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में थे। वो डॉक्टर से इलाज भी करा रहे थे लेकिन काफी समय से उन्होंने दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं। मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने रिया चक्रवर्ती सहित 12 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।