फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस में एकता कपूर निशाने पर, मामले में मीका सिंह ने दिया ये रिएक्शन

Sat, 27 Jun 2020 03:38 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 27 Jun 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput suicide case mika singh support to ekta kapoor
मीका सिंह, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के कई कलाकारों और फिल्म मेकर्स को निशाना बनाया जा रहा है। सुशांत के प्रशंसक और सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि नेपोटिज्म और बॉलीवुड में गुटबाजी के चलते सुशांत आत्महत्या करने को मजबूर हुए। इनमें एकता कपूर का नाम भी शामिल है।

sushant singh rajput suicide case mika singh support to ekta kapoor
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आरोप लगाया जा रहा है कि एकता कपूर सहित करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान ने सुशांत सिंह राजपूत को बैन कर दिया था। सुशांत के हाथों से कई फिल्में निकल गई थी जिसके बाद से ही वो डिप्रेशन में चले गए थे। बीते दिनों एकता कपूर ने इन खबरों को बकवास करार दिया। अब गायक मीका सिंह ने एकता का समर्थन किया है।

sushant singh rajput suicide case mika singh support to ekta kapoor
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर एक लाइव चैट के दौरान मीका कहते हैं कि लोग बहुत जल्दी भूल जाते हैं। जिन्होंने ब्रेक दिया उन्हें कैसे निशाने पर ले सकते हैं। मीका ने आगे कहा कि एकता कपूर ने इंडस्ट्री के बहुत से लोगों को मौका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput suicide case mika singh support to ekta kapoor
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

साझा किए गए वीडियो में मीका ने कहा कि 'किसी का भी प्रशंसक हो, आप उनसे किसी को स्टार्स नहीं बना सकते। सब कुछ दर्शकों पर निर्भर करता है। सुशांत सिंह राजपूत इतने लंबे चौड़े हैंडसम, टैलेंटेड कलाकार थे। वो भी बिना किसी सपोर्ट के इंडस्ट्री में आए। उनको पहला मौका दिया एकता कपूर ने। एकता कपूर ने बहुत से नए लड़के लड़कियों को सपोर्ट किया है और उनको मौका दिया है और अभी भी उन्हें मौका दे रही हैं। समस्या ये है कि जो यहां सपोर्ट करता है हम उसे ही भूल जाते हैं।'

विज्ञापन
sushant singh rajput suicide case mika singh support to ekta kapoor
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि खुद के खिलाफ केस दर्ज होने पर एकता ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'सुशी को कास्ट न करने के लिए यह केस दर्ज करने के लिए धन्यवाद। जबकि वास्तव में मैंने ही उसे लॉन्च किया था। मैं इस बात से परेशान हूं कि विवादास्पद सिद्धांत कहां तक जा सकते हैं। कृपया परिवार और दोस्तों को शांति से शोक मनाने दें। सत्य की जीत होगी। इस पर भरोसा नहीं कर पा रही हूं।'

डेब्यू सीरियल से लेकर अब तक इस अभिनेत्री का लुक बदल गया इतना, सर्जरी के सवालों पर दिया था ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed