अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच में मुंबई पुलिस दिन रात एक किए हुए है। बीते सोमवार को पुलिस ने सुशांत की दोस्त रोहिणी अय्यर को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया और उनके साथ यह पूछताछ पूरे नौ घंटे तक चली। रोहिणी अय्यर ने सुशांत राजपूत के जनसंपर्क का काम भी लंबे समय तक देखा है। वह प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की भी आधिकारिक प्रवक्ता हैं। रोहिणी की टीम की तरफ से ये संदेश जारी किया गया था कि भंसाली ने सुशांत को चार फिल्में ऑफर की थीं।
सुशांत सुसाइड केस: अवॉर्ड विनिंग बॉलीवुड पीआरओ से पूछताछ, भंसाली की कंपनी की भी आधिकारिक प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला दिनों दिन पेचीदा होता जा रहा है। उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में भी जांच चल रही है। दिशा की मृत्यु को पुलिस ने आत्महत्या का मामला नहीं माना है। दोनों की मौत की कड़ियां भी पुलिस को जुड़ती दिख रही हैं, लेकिन इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस सुशांत सिंह को जानने वाले, उनके काम में दखल रखने वाले लोगों को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज कर रही है। रोहिणी का नाम इसी लिस्ट में सामने आया।
कुछ दिन पहले रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक लंबी पोस्ट साझा की थी। उस पोस्ट में उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद किसी भी खेमे का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। वह बाहर से आए हुए एक अभिनेता थे और किसी का साथ लेकर अंदर का अभिनेता बनने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं थी। यही कारण है कि उनके पास फिल्मों से आगे भी एक जिंदगी थी। यह इंडस्ट्री तो सिर्फ उनकी जिंदगी का एक छोटा सा हिस्सा था। इसके अलावा भी वह कई जिंदगियां जीते थे। रोहिणी को पिछले साल दिसंबर में एक कार्यक्रम में खास पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
पुलिस ने अब तक इस आत्महत्या मामले में 15 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं जिसमें सुशांत के साथ रहने वाला उनके घर का स्टाफ, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनकी मैनेजर भी शामिल हैं। पुलिस सुशांत के उस डॉक्टर का भी बयान दर्ज कर सकती है जिससे वह पिछले छह महीने से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। शुरुआती पूछताछ में सुशांत के मनोचिकित्सक केरसी चावड़ा ने कथित रूप से पुलिस को बताया था कि सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ अपने ब्रेकअप की बात को भूल नहीं पा रहे थे। अनौपचारिक बातचीत में पुलिस ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि जब चावड़ा का कोई बयान पुलिस ने दर्ज ही नहीं किया है तो उनकी कही बात मीडिया में कैसे लीक हो गईं। इस बारे में भी चावड़ा से फिर से पूछताछ होने वाली है।
14 जून को युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी कथित आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिर से ट्रोल हुए महेश भट्ट, इस ट्वीट पर भड़के फैंस