सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: जब इन सितारों ने की खुदकुशी और बदनाम हो गए दूसरे सितारे, सोशल मीडिया पर भी हुए जबरदस्त ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 18 Sep 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput to jiah khan when these stars sudden death made other stars infamous got trolled on social media
जिया खान, सुशांत सिंह राजपूत,प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुशियां और गम दोनों का ही संगम देखने को मिलता है। एक वक्त ऐसा था जब इंडस्ट्री में ज्यादातर खुशियां ही देखने को मिलती थी लेकिन पिछले कुछ सालों में मनोरंजन जगत में दुख के बादल छाए हुए से नजर आ रहे हैं। इंडस्ट्री के कितने ही सितारों ने अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इन सितारों का यूं चले जाना हर किसी के लिए सदमे जैसे हो गया। हालांकि सबसे ज्यादा हैरानी उन सितारों के चले जाने से हुई जिन्होंने खुदकुशी कर ली थी।



इन सितारों की खुदकुशी से बदनाम हो गए दूसरे सितारे

इन सितारों की खुदकुशी की खबर ने लोगों को बिल्कुल हैरान कर दिया था। हालांकि इन सितारों की खुदकुशी के बाद इंडस्ट्री के कुछ और सितारे थे जो बदनाम हो गए थे। इन सेलेब्स को सोशल मीडिया पर बेहद बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। तो चलिए आपको मिलवाते हैं कुछ ऐसे ही सितारों से जो सोशल मीडिया पर इन सेलेब्स की मौत के बाद हो गए थे ट्रोल।

Trending Videos
Sushant singh rajput to jiah khan when these stars sudden death made other stars infamous got trolled on social media
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर ने फैंस को सदमे में डाल दिया था। सुशांत ने महज 34 वर्ष की उम्र में ब्रांदा स्थित फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी। उनके निधन के बाद से उनकी कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया गया था। यहां तक कि कई लोगों ने उन्हें ही सुशांत की मौत का जिम्मेदार बता दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput to jiah khan when these stars sudden death made other stars infamous got trolled on social media
राहुल राज सिंह, प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : फाइल

राहुल राज सिंह

बालिका वधू फेम प्रत्युषा ने महज 25 साल की उम्र में फांसी लगा ली थी। आनंदी बनकर लोगों के दिलों में बसने वाली प्रत्युषा के निधन की खबर ने हर किसी को झटका दिया था। उनके निधन के बाद से उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। साथ ही ये भी कहा गया था कि राहुल से मिले धोखे के कारण प्रत्युषा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया था।

Sushant singh rajput to jiah khan when these stars sudden death made other stars infamous got trolled on social media
जिया खान और सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज पंचोली

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने बेहद कम उम्र में अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया था। इसके साथ ही अभिनेता सूरज पंचोली को जिया खान सुसाइड केस में आरोपी भी माना गया। जिया खान की मां का कहना था कि सूरज के कारण ही जिया ने आत्महत्या की थी। इसके बाद सूरज को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

विज्ञापन
Sushant singh rajput to jiah khan when these stars sudden death made other stars infamous got trolled on social media
करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/karanjohar

करण जौहर

सुशांत सिंह के निधन के बाद से सिर्फ रिया चक्रवर्ती ही नहीं बल्कि फिल्ममेकर करण जौहर को भी ट्रोल किया गया था। दरअसल करण पर ये आरोप लगे थे कि उन्होंने सुशांत को इंडस्ट्री में काफी बॉयकाट किया था और वो नेपोटिजम को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में करण को सोशल मीडिया पर काफी ताने सुनने को मिले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed