बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की मनोरंजक अदाकारा राखी सावंत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और खुलकर अपने दिल की बात वो अपने प्रशंसकों के सामने रखती हैं। राखी सावंत का ये बिंदास अंदाज कुछ लोग पसंद करते हैं तो कुछ लोग नापासंद। हाल ही में राखी सावंत ट्विटर पर ट्रेंड कर रही थीं। दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपने एक बयान में राखी सावंत का नाम लिया। जिसके बाद राखी सावंत ने उन्हें चेतावनी दे डाली। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति द्वारा ट्वीट किया हुआ एक स्क्रीनशॉट डाला है। इस ट्वीट में रितेश ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, पंजाब पुलिस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी को टैग किया।
Filmy Wrap: केजरीवाल पर भड़के राखी सावंत के पति और सोनू सूद पर 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
पिछले तीन दिन से सोनू सूद के घर और उनसे जुड़े परिसरों में आयकर विभाग सर्वे कर रहा था। अब अपने एक बयान में सीबीडीटी ने कहा है कि अभिनेता और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान 20 करोड़ रुपये की कर चोरी से संबंधित साक्ष्य मिले हैं। आयकर विभाग का कहना है कि उनके पास अभिनेता के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने अपने बयान में कहा है कि अभिनेता ने फर्जी संस्थाओं से फर्जी और असुरक्षित ऋण के रूप में बेहिसाब पैसे जमा किए थे।
मुंबई: सोनू सूद पर 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, आयकर विभाग ने किया सबूत होने का दावा
मशहूर रैपर हनी सिंह पिछले काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी पत्नी शालिनी सिंह ने उन पर घरेलू हिंसा का केरस दर्ज किया है। बता दें कि इस केस की पिछली सुनवाई में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह के लिए एक नोटिस जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि गायक यूएई में अपने घर को नहीं बेच सकते हैं। कोर्ट ने नोटिस जारी किया था कि गायक अपने घर को तब तक नहीं बेच सकते जब तक ये मामला कोर्ट में है।
घरेलू हिंसा का मामला: पत्नी की आपत्ति के बाद हनी सिंह का कोर्ट को आश्वासन, नहीं बेचेंगे यूएई वाला घर
शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के लंबे समय बाद अपने काम पर लौटी। अपने काम पर लौटते ही शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गईं हैं। शिल्पा अक्सर किताबों के कोट्स अक्सर साझा करती रहती हैं। हाल ही में राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर होने के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में शिल्पा शेट्टी अपने ‘बुरे फैसलों और नए अंत को लेकर बात कर रही हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद उनके प्रशंसक इस बात को लेकर कनफ्यूज हैं कि शिल्पा आगे क्या करने वाली हैं।
जेल में राज कुंद्रा: इधर गलत फैसले पर बोलीं शिल्पा शेट्टी- कितनी भी कोशिश कर लें, जो बीत गया बदला नहीं जा सकता
बिग बॉस ओटीटी के फिनाले को शुरु होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए बेहद उत्सुक है की इस बार विजेता की ट्रॉफी कौन जीतेगा। शो में पांच फाइनलिस्ट हैं जिनमें शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और राकेश बापट शामिल हैं। इन पांचो सदस्यों में से एक ही सदस्य बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी जीतकर ये खिताब अपने नाम करवाएगा और इसी के साथ वो सलमान खान के बिग बॉस 15 में हिस्सा लेगा।
Bigg Boss OTT: शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता को जिताने के लिए फैंस से की दरख्वास्त, कहा - तुम्हारे सफर पर गर्व है
