फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक वीडियो वायरल, 'धोनी' फिल्म की रिलीज के बाद बहनों के साथ किया था सेलिब्रेशन

Sun, 16 Aug 2020 02:23 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 16 Aug 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput unseen throwback video Of with sister chanting about film ms dhoni
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों के लिए अभी भी उनके निधन पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। सुशांत को इस दुनिया से गए दो महीने हो गए हैं। अब जब क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है तब सुशांत के प्रशंसक उन्हें एक बार फिर याद कर रहे हैं। 

sushant singh rajput unseen throwback video Of with sister chanting about film ms dhoni
सुशांत सिंह राजपूत और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। फिल्म के लिए सुशांत ने कड़ी मेहनत की थी और नौ महीने क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी। फिल्म में सुशांत के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। सामने आए वीडियो सुशांत अपनी बहनों के साथ हैं जहां सभी फिल्म 'धोनी' की चर्चा कर रहे हैं।

sushant singh rajput unseen throwback video Of with sister chanting about film ms dhoni
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज के बाद जब फिल्म दर्शकों को पसंद आने लगा तो सुशांत अपनी बहनों से मिलने घर पहुंचे थे। वीडियो में सुशांत अपनी बहनों के साथ लेटे हुए हैं और सभी मस्ती कर रहे हैं। श्वेता सिंह कीर्ति कहती हैं कि अब से वो सुशांत की हर फिल्म के बाद सेलिब्रेशन वीडियो बनाएंगे। इस पर सभी हंसने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput unseen throwback video Of with sister chanting about film ms dhoni
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि चार बहनों के बाद सुशांत सबसे छोटे थे। वीडियो में उनकी बहनें श्वेता सिंह कीर्ति, मीतू, प्रियंका और एक अन्य बहन हैं। सुशांत की मां का निधन बहुत पहले हो गया था। ऐसे में उनकी बहनों ने मां की तरह उनका देखभाल किया। सुशांत के निधन के बाद श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और न्याय की मांग कर रही हैं।

विज्ञापन
sushant singh rajput unseen throwback video Of with sister chanting about film ms dhoni
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : ट्विटर

अभी कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ का व्हाट्सएप चैट साझा किया था। चैट से मालूम पड़ रहा था कि सुशांत अपनी बहन प्रियंका की शिकायत रिया चक्रवर्ती से कर रहे थे। दोनों के बीच अच्छे रिलेशन नहीं थे। हालांकि सुशांत के परिवार का कहना है कि रिया चक्रवर्ती की वजह से सुशांत उनसे दूर चला हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed