फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita lalit Affair: सुष संग रिश्ते में आने के बाद ट्रोल्स पर फिर भड़के ललित मोदी, लोगों को दी ये सख्त नसीहत

Sun, 24 Jul 2022 12:45 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 24 Jul 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
Sushmita lalit Affair: lalit modi given strict advice to the trollers on dating with sushmita
ललित मोदी-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी इन दिनों सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ डेटिंग की घोषणा की है, तब से सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग दोनों के इस कदम को सराह भी रहे हैं। डेटिंग की खबर आने के बाद ललित और सुष्मिता दोनों रोज कोई न पोस्ट साझा कर रहे हैं। कभी वह एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते हैं, तो कभी ट्रोल्स को किसी बात पर जवाब दे देते हैं। रविवार यानि की आज भी ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वह उनकी आलोचना करने वालों को सख्त हिदायत देते नजर आ रहे हैं।

Sushmita lalit Affair: lalit modi given strict advice to the trollers on dating with sushmita
सुष्मिता सेन और ललित मोदी की दिलचस्प कहानियां - फोटो : Twitter @LalitKModi

सुष्मिता सेन और ललित मोदी के डेटिंग की खबर सामने आने के बाद कुछ लोग सुष्मिता को गोल्ड डिगर बताने लगे थे। बहुत से लोगों ने दोनों की उम्र के फासले पर भी सवाल उठाए। वहीं बहुत से लोगों ने ललित मोदी को भगोड़ा कहा तो उन्होंने लोगों को जवाब दिया। ललिते ने कहा- कृपया बताएं किस अदालत ने मुझे दोषी ठहराया है...मैं आपको कुछ नहीं बताउंगा। उन्होंने आगे ये भी कहा जैसा कि सबको पता है कि भारत में 15 में से 12 शहरों में बिजनेस करना कितना मुश्किल है। वहीं सुष्मिता सेन ने भी इस रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी और लोगों को जवाब दिया था। 

Sushmita lalit Affair: lalit modi given strict advice to the trollers on dating with sushmita
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : social media

हाल ही में ललित मोदी ने फिर से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फिर से ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। ललित मोदी ने कोट शेयर किया, जिसमें लिखा है- 'जो लोग ऐसा नहीं कर सकते उन्हें ऐसी करने वालों को डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए'। इससे पहले भी ललित कई लंबी-चौड़ी पोस्ट कर चुकी हैं। वहीं सुष्मिता को भी अब उन्हें ट्रोल करने वालों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने बता दिया है कि अभिनेत्री अपनी जिंदगी में कितनी खुश हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita lalit Affair: lalit modi given strict advice to the trollers on dating with sushmita
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

डेटिंग के एलान के बाद जब यूजर्स ललित मोदी और सुष्मिता सेन को ट्रोल कर रहे थे, तब ललित अभिनेत्री के बचाव में सामने आए थे। उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'मीडिया मुझे ट्रोल करने के लिए इतना जुनूनी क्यों है। मुझे जाहिर तौर पर चार गलत तरीके से टैग किया जा रहा है। मुझे लगता है कि हम अभी भी मध्य युग में रह रहे हैं कि दो लोग दोस्त नहीं हो सकते हैं और फिर अगर केमिस्ट्री सही है और समय अच्छा है तो जादू हो सकता है। मेरी सलाह जियो और दूसरों को जीने दो'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed