फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: जब 77 देशों के कंटेस्टेंट को हरा सुष्मिता ने जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब, साझा की तस्वीर

Sun, 21 May 2023 10:22 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 21 May 2023 10:22 AM IST
विज्ञापन
sushmita sen celebrates 29 years of her miss universe win actress pens emotional note
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
सुष्मिता सेन हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। वह अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए भी जानी जाती हैं। बीते साल अभिनेत्री ललित मोदी के साथ अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई थीं। लेकिन इन सबसे से इतर अभिनेत्री  की जिंदगी में 21 मई का दिन काफी खास है। क्योंकि यही वह तारीख है जब आज से 29 साल पहले उनको मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था। रविवार की सुबह उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस मौके पर एक स्पेशल नोट शेयर किया और एक बात को लेकर खुद पर गर्व का एहसास किया।
sushmita sen celebrates 29 years of her miss universe win actress pens emotional note
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
आज से 29 साल पहले सुष्मिता सेन 42वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल हुईं थीं। इस प्रतियोगिता में 77 देशों से प्रतियोगी शामिल हुए थे। लेकिन यह ताज सुष्मिता सेन के सिर सजा था। वह दिन अभिनेत्री के लिए बहुत खास था। यह प्रतियोगिता इसलिए भी काफी खास थी क्योंकि सुष्मिता से पहले किसी भी भारतीय महिला को यह खिताब नहीं दिया गया था। इस दौरान सुष्मिता सेन से एक सवाल पूछा गया था, जिसका जवाब देने के बाद वह मिस यूनिवर्स बनी थीं।

इसे भी पढ़ें- Bade Achhe Lagte Hain 3: राम-प्रिया बने नकुल और दिशा में दिखी प्यारी नोकझोंक, जानें कब-कहां देखने को मिलेगा शो

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

sushmita sen celebrates 29 years of her miss universe win actress pens emotional note
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

इस दौरान सुष्मिता सेन से पूछा गया था कि अगर आप किसी ऐतिहासिक घटनाक्रम को बदलना चाहें तो वह क्या होना चाहिए। इसपर सुष्मिता सेन का जवाब था 'इंदिरा गांधी की मृत्यु।' इस खुशी को जाहिर करते हुए सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया। सुष्मिता सेन अपनी थ्रोबैक फोटो के साथ लिखा- #29 साल, #मिस यूनिवर्स 1994, #इंडिया 21 मई, #मनीला, #फिलीपींस।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen celebrates 29 years of her miss universe win actress pens emotional note
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता ने लिखा, यह तस्वीर बिल्कुल 29 साल पुरानी है, जिसे फोटोग्राफर प्रबुद्धा दास गुप्ता द्वारा शूट किया गया था। इस तस्वीर में उन्होंने एक 18 साल की लड़की को खूबसूरती से कैद किया... एक मुस्कान के साथ उन्होंने ने कहा था- तुम्हें अहसास है कि तुम पहली मिस यूनिवर्स हो जिसे मैंने शूट किया है... मैंने गर्व से कहा, यह वास्तव में भारत की पहली मिस यूनिवर्स है।

विज्ञापन
sushmita sen celebrates 29 years of her miss universe win actress pens emotional note
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता ने अपनी अपनी पोस्ट में आगे लिखा- अपने देश के लिए प्रतिनिधित्व करने और जीतने का सौभाग्य और यह अहसास इतना गहरा है कि आज भी इसे याद करते हुए खुशी के साथ आंसू निकल आते हैं...29 साल बाद! मैं इस दिन को बहुत गर्व के साथ मनाती हूं और याद करती हूं क्योंकि इतिहास गवाह है, भारत ने 21 मई 1994 को मनीला #फिलीपींस में पहली बार मिस यूनिवर्स जीता था। अभिनेत्री की पोस्ट पर फैन्स के साथ सेलेब्स भी कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें बधाई के रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed