अभिनेत्री सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट साझा करती नजर आती हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। एक बार फिर सुष्मिता ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें सुष्मिता बारिश के सुहाने मौसम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनकी खुशी साफ दिखाई दे रही है।
Sushmita Sen: मुंबई की बारिश में लॉन्ग ड्राइव पर निकलीं सुष्मिता सेन! बोलीं- ये लड़की बारिश को...
सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझ की हैं। एक तस्वीर में वह खिलखिलाती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में उनका साइड फेस नजर आ रहा है। तस्वीरों में सुष्मिता कार में बैठी नजर आ रही हैं। दअसल, दोनों ही तस्वीरों में सुष का चेहरा गाड़ी के साइड मिरर में नजर आ रहा है। फोटोज में सुष्मिता का मस्तीभरा अंदाज साफ नजर आ रहा है।
तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश के शानदार मौसम में सुष्मिता अपनी कार लेकर लॉन्ग ड्राइव पर निकल पड़ी हैं! तस्वीरों के साथ सुष ने शानदार कैप्शन लिखा है, जिससे उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। सुष्मिता सेन ने लिखा है, 'इस लड़की को बारिश बेहद प्यारी है!!! यह लड़की मुंबई को बेहद प्यार करती है।' इसके साथ सुष्मिता ने लिखा है, 'ड्राइविंग के वक्त आए विचार, असीमित संभावनाएं और जिंदगी। आई लव यू गाइज।'
सुष्मिता की इस पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प रिएक्शन आ रहे हैं। लोग सुष्मिता के अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी यात्रा सुरक्षित हो। खूब मुस्कुराओ और खूब बढ़ो। बारिश का लुत्फ उठाओ।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'और...हम इस लड़की को भी बेहद प्यार करते हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'आप धरती की सबसे खूबसूरत एंजल हैं, आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।'