फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Lalit Affair: भाई और पिता के बाद अब सामने आया सुष्मिता की भाभी का बयान, कहा- 'हमेशा लड़कियाें को..'

Mon, 18 Jul 2022 09:37 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 18 Jul 2022 09:37 AM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair: Actress sister-in-law Charu Asopa reacts to her relationship
Sushmita Sen Lalit Modi Affair - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब से ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा कर इस बात का एलान किया है तभी से उनके प्रशंसक और परिवार वाले इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सुष्मिता को गोल्ड डिगर कह रहा है तो कोई इस बात पर हैरान हो रहा है। इन सबके बीच टीवी अभिनेत्री चारू अपनी ननद सुष्मिता सेन के समर्थन में सामने आई हैं। 

Sushmita Sen Lalit Modi Affair: Actress sister-in-law Charu Asopa reacts to her relationship
सुष्मिता सेन, चारू आसोपा - फोटो : instagram

भाभी ने कही यह बात
सुष्मिता के भाई राजीव सेन और उनके पिता शुबीर सेन के बाद अब उनकी भाभी चारू असोपा ने एक्ट्रेस और ललित मोदी के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सुष्मिता का समर्थन करते हुए 'द प्रॉब्लमेटिक कल्चर ऑफ कॉलिंग वुमन गोल्ड डिगर्स (महिलाओं को 'गोल्डडिगर' बुलाने की समस्याग्रस्त संस्कृति)' नामक पोस्ट शेयर कर लिखा, "सच में, हमेशा लड़कियाें को ही निशाना बनाया जाता है, लोग लड़की को गोल्ड डिगर कहने से पहले दो बार सोचते तक नहीं हैं। इट्स रियली (एक दिल दहला देने वाला इमोजी)"।


Sushmita Sen Lalit Modi Affair: Actress sister-in-law Charu Asopa reacts to her relationship
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : Instagram: @asopacharu

कैसा है भाभी चारू संग सुष का रिश्ता?
बता दें कि सुष्मिता ने अपने भाई राजीव के साथ सभी संबंध तोड़ लिए हैं। उन्होंने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर अपनी भाभी चारू, जो जल्द ही राजीव सेन से तलाक लेने वाली हैं, को फॉलो कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चारू और सुष्मिता आपस में एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair: Actress sister-in-law Charu Asopa reacts to her relationship
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता के भाई ने दिया था ऐसा रिएक्शन
ललित मोदी के एलान के बाद एक मीडिया हाउस ने सुष्मिता सेन के भाई और टीवी अभिनेता राजीव सेन से संपर्क किया। राजीव सेन ने कहा, “मैं सुखद आश्चर्यचकित हूं। मैं कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करना चाहूंगा। मुझे इस बारे में काेई जानकारी नहीं है। मेरी बहन ने अब तक अपनी ओर से इस खबर की पुष्टि भी नहीं की है, इसलिए, मैं अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।”

विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair: Actress sister-in-law Charu Asopa reacts to her relationship
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

सुष के पिता ने मीडिया को दिया था इंटरव्यू
सुष के पिता शुबीर सेन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी या सूचना नहीं है। मैंने मेरी बेटी से शुक्रवार सुबह ही बात की थी, लेकिन उसने इस बारे में मुझे कुछ भी नहीं बताया। मुझे मीडिया के लोगों से ही ललित मोदी के ट्वीट के बारे में जानकारी मिली। चूंकि मुझे इस बारे में थोड़ी भी जानकारी नहीं है, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि रिलेशनशिप में होना मेरी बेटी की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव है और अगर ऐसा कुछ होता तो सुष्मिता उन्हें जरूर बताती। लेकिन अभी तक तो उन्होंने ललित मोदी के बारे में उनसे कुछ भी नहीं कहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed