अभिनेत्री सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। फैंस की भी नजर अपनी चहेती अदाकारा के हर पोस्ट पर रहती है और वह उनकी बोल्डनेस की खूब तारीफ करते हैं। एक बार फिर सुष्मिता अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।
Sushmita Sen: स्कूबा डाइविंग का लुत्फ लेती नजर आईं सुष्मिता सेन, इस शख्स की वजह से स्पेशल बनी यात्रा!
सुष्मिता सेन ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें वो स्कूबा डाइविंग करती नजर आ रही हैं। पानी में रंग-बिरंगी मछलियां तैरती नजर आ रही हैं। सुष्मिता ने अपनी यह वीडियो साझा करते हुए एक लंबा नोट लिखा है। जिस पर उनकी बेटी रेनी ने बहुत प्यारा सा कमेंट किया है। दरअसल, सुष्मिता ने अपने स्कूबा डाइविंग के इस अनुभव को साझा करते हुए पुराने अनुभव को भी याद किया है।
सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'माय यूनिवर्स!' इन जीवों में बहुत आकर्षण और स्वीकृति है। मैं साल में कम से कम एक बार अपनी बेटियों के साथ मालदीव की यात्रा करती हूं, स्नोर्कल या स्कूबा डाइव के लिए और इंडियन ओसियन की शांति का अनुभव करने के लिए! लेकिन, इस बार की यात्रा में मेरे पिता भी हमारे साथ हैं और उनके इस साथ ने इसे सुपर स्पेशल बना दिया है। अलीशा ने एक स्टिंगरे मछली को किस करने की बहादुरी दिखाई। रीफ शार्क ने कॉन्फिडेंस के साथ हमारे कैमरे को पोज दिए।' सुष्मिता ने आगे लिखा, 'शांति को एंजॉय करो। आई लव यू गाइज, हैप्पी वीकेंड।' बता दें कि सुष्मिता सेन की एक बेटी का नाम रेनी सेन है और दूसरी बेटी का नाम अलीशा है।
सुष्मिता सेन की इस पोस्ट पर बेटी रेनी सेन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या यादगार अनुभव था यह। मैं इसे हमेशा याद रखूंगी! अंडरवाटर की खूबसूरत दुनिया से हमें रूबरू कराने के लिए शुक्रिया मां। आई लव यू।' बता दें कि सुष्मिता सेन के इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं और उनकी बहादुरी की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, 'इसे शेयर करने के लिए शुक्रिया।'
