हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन: मैवरिक दुनिया भर में धमाल मचा रही है। यह फिल्म अभिनेता टॉम क्रूज के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। टॉप गन न सिर्फ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बल्कि भारतीय बाजार में भी रिकॉर्ड कमाई कर रही है। भारत में इस फिल्म ने अपने रिलीज के दस सप्ताह पूरे कर लिए हैं और 11वें में प्रवेश कर गई है, लेकिन अब भी यह बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। तो चलिए दसवें वीकएंड के कलेक्शन समेत जानते हैं, टॉप गन मैवरिक ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की है।
Top Gun Week 10: टॉम क्रूज की 'टॉप गन' ने दसवें हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर बनाई मजबूत पकड़, जानिए अब तक का कलेक्शन
टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन के सीक्वल ने अपने दसवें सप्ताह में 60:48 लाख की कमाई की है, जो नौंवे सप्ताह से 13 प्रतिशत ज्यादा है और इसी के साथ फिल्म ने स्पाइडर-मैन नो वे होम को पछाड़ दिया है। यह भारत में एक हॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़े दसवें सप्ताह का रिकॉर्ड है।
टॉप गन ने देश में अब तक कुल 46.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हालांकि सातवें से दसवें सप्ताह तक कुछ गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन यह सिर्फ दस प्रतिशत थी। फिलहाल 50 करोड़ का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करना भले ही भारत में कोई बड़ी संख्या नहीं है लेकिन किसी फ्रेंचाइजी के लिए यह बेहद अच्छी स्थिति है।
वर्ल्ड वाइड की इतनी कमाई
टॉप गन मैवरिक अपने घरेलु बॉक्स ऑफिस यानी अमेरिका में तो अच्छा प्रदर्शन कर ही रही है साथ ही वर्ल्ड वाइड भी इसका जलवा कायम है। सामने आज जानकारी के मुताबिक, टॉप गन मैवरिक ने अब तक वैश्विक स्तर पर 1.33 बिलियन डॉलर की कमाई की है, जिसमें उत्तरी अमेरिका में फिल्म ने तकरीबन 656 मिलियन डॉलर की कमाई भी शामिल है।
यहां जानिए टॉप गन मैवरिक का सप्ताह के अनुसार कलेक्शन जो क्रमशः इस प्रकार है:
रिलीज सप्ताह
3.45 करोड़ रुपये
पहला सप्ताह
21.85 करोड़ रुपये
दूसरा सप्ताह
8.35 करोड़ रुपये
तीसरा सप्ताह
4.05 करोड़ रुपये
चौथा सप्ताह
3.35 करोड़ रुपये
पांचवा सप्ताह
2.05 करोड़ रुपये
छठा सप्ताह
1.35 करोड़ रुपये
सातवां सप्ताह
65 लाख रुपये
आठवां सप्ताह
60 लाख रुपये
नौवां सप्ताह
55 लाख रुपये
दसवां सप्ताह
60 लाख रुपये
इस तरह से फिल्म टॉप गन ने अब तक 46.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।
