फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीब 42 साल पुरानी तस्वीर शेयर कर इमोशनल हुईं सुष्मिता सेन, परदादी की गोद में यूं आईं नजर

Sat, 11 May 2019 01:29 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 11 May 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
sushmita sen share childhood picture with her great grandmother mothers day
sushmita sen - फोटो : social media

सुष्मिता सेन इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन से अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सुष्मिता उन लोगों में से हैं जो जिंदगी को बिंदास अंदाज में जीती हैं।बॉलीवुड में जब भी सिंगल मदर्स की बात होती है सुष्मिता का नाम सबसे पहले आता है। 25 साल की उम्र में उन्होंने रेने को गोद लिया था। साल 2010 में उन्होंने एक और बच्ची अलीशा को गोद लिया। ऐसे में जब मदर्स डे आने वाला है तो सुष्मिता के लिए ये दिन बेहद खास है।

sushmita sen share childhood picture with her great grandmother mothers day
sushmita sen - फोटो : file photo

सुष्मिता ने इस मौके पर अपने बचपन के दिन को याद किया और काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो परदादी की गोद में दिख रही हैं और सो रही हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है इस वक्त सुष्मिता की उम्र 4-6 महीने की रही होगी।  बता दें कि एक दिन में ही इस तस्वीर को करीब एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। 

sushmita sen share childhood picture with her great grandmother mothers day
sushmita sen daughter - फोटो : file photo

सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा- 'यह तस्वीर अपने आप में दुआओं से भरा है। अपनी परदादी की गोद में.. जिन्हें हम 'दी मां' कहकर बुलाते थे। मैं उनकी कोमल बाहों में ऐसे जुड़ी हुई हूं जो प्यार की ताकत है। धन्यवाद बाबा इस तस्वीर को मेरे साथ शेयर करने के लिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen share childhood picture with her great grandmother mothers day
sushmita sen - फोटो : instagram

सुष्मिता की निजी जिंदगी की बात करें उनके छोटे भाई राजीव सेन दूल्हा बनने वाले हैं। राजीव टीवी सीरियल मेरे अंगने में की एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी करने जा रहे हैं। चारू कई सीरियल में छोटे-छोटे रोल करती दिखी हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है, संगिनी में भी वो दिख चुकी हैं। 

विज्ञापन
sushmita sen share childhood picture with her great grandmother mothers day
Sushmita Sen with brother Rajeev Sen - फोटो : file photo

शादी की जानकारी देते हुए सुष्मिता ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'उसने (चारू असोपा) हां कर दी है। राजा भैया, आप दुनिया के सबसे लकी लड़के हैं। इस परी को हमारी जिंदगी में लाने के लिए शुक्रिया। मुबारक चारू। शादी का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। मैं दोनों की तरफ से डांस करुंगी।'  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed