{"_id":"5d09bb6f8ebc3e1d4231394c","slug":"sushmita-sen-share-her-brother-rajeev-sen-engagement-video-and-photo-with-rohman-shawl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता सेन ने शेयर किए भाई की सगाई-शादी के Inside वीडियो, दोनों बेटियों संग दिखे रोहमन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुष्मिता सेन ने शेयर किए भाई की सगाई-शादी के Inside वीडियो, दोनों बेटियों संग दिखे रोहमन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
sushmita sen
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने 16 जून को एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी कर ली । शादी बंगाली और राजस्थानी रीति-रिवाज से गोवा में हुई। इस शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार के अलावा चंद दोस्त शामिल हुए थे । शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । अब सुष्मिता सेन ने राजीव की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं ।
2 of 6
sushmita sen
- फोटो : social media
इन तस्वीरों में सुष्मिता के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और दोनों बेटियां नजर आ रही हैं । सुष्मिता ने कुछ वीडियो भी शेयर किए । भाई की शादी में सुष्मिता ने खूब एंज्वॉय किया । एक वीडियो में सुष्मिता सगाई की अंगूठियां फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं ।
वहीं एक और वीडियो में राजीव, चारू को घुटने पर बैठकर अंगूठी पहनाते हैं। एक वीडियो में सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों रेने और अलीशा के साथ चुनरी लेकर डांस करती दिख रही हैं । चारू के परिवार वालों ने सुष्मिता को भी गिफ्ट में कई सारे कपड़े दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sushmita sen
- फोटो : social media
गिफ्ट लेते हुए सुष्मिता ने वीडियो शेयर किया है । सुष्मिता, चारू की मां से मजाक में कहती हैं कि ये मेरा शादी का जोड़ा है । सुष्मिता ने अपने भाई की सगाई में ग्रीन कलर का लहंगा पहना । वहीं शादी में गोल्डन लहंगा पहने नजर आई थीं । सुष्मिता ने रोहमन के साथ भाई के संगीत में डांस भी किया था ।
सुष्मिता ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें भी शेयर की । बता दें कि 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल 'मेरे अंगने में', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'संगिनी' में नजर आ चुकी हैं। राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।