फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से सुष्मिता सेन ने किया ब्रेकअप? पोस्ट देख फैंस हुए कनफ्यूज

Wed, 10 Feb 2021 09:37 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 10 Feb 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen shares cryptic post, fans wonder if she is headed for split with boyfriend Rohman Shawl
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : फाइल

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक पोस्ट साझा कर फैंस को उलझन में डाल दिया है।  दरअसल, बुधवार को सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस कनफ्यूज हैं कि क्या उन्होंने ये बातें अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बारे में सोचते हुए लिखी हैं। मालूम हो कि सुष्मिता और रोहमन बीते काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं और दोनों की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। 

Sushmita Sen shares cryptic post, fans wonder if she is headed for split with boyfriend Rohman Shawl
Sushmita Sen, Rohman Shawl - फोटो : social media

सुष्मिता ने लिखा, 'दिक्कत ये है कि औरतों को लगता है कि वो बदल जाएगा, वो नहीं बदलेगा।  पुरुष जो गलती करते हैं वो ये है कि उन्हें लगता है कि वो कभी भी छोड़कर नहीं जाएगी, वो चली जाएगी। " सुष्मिता की इन चंद लाइनों से इस बात का अंदाजा नहीं लग रहा है कि वो किसके बारे में कह रही हैं और उन्होंने क्या सोचकर ये बात लिखी है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

Sushmita Sen shares cryptic post, fans wonder if she is headed for split with boyfriend Rohman Shawl
Sushmita Sen, Rohman Shawl - फोटो : social media

इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कहानी का सार ये है कि वो नहीं बदलेगा, और वो चली जाएगी।' सुष्मिता के इस पोस्ट को साझा करते ही फैन्स और फॉलोअर्स ने कमेंट बॉक्स में इस फोटो को लाइक और शेयर करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है कि आप दोनों अलग नहीं होंगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि आपके पार्टनर के साथ सब ठीक हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen shares cryptic post, fans wonder if she is headed for split with boyfriend Rohman Shawl
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स ने सुष्मिता और रोहमन शॉल के रिश्ते के बारे में कयास लगाना शुरू कर दिया है।  वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने सुष्मिता की बात पर सहमति जताई है। बता दें कि सुष्मिता और रोहमन की शादी के बारे में बीते काफी वक्त से कयास लगाए जा रहे हैं।  हाल ही में रोहमन ने बताया कि वह जब भी शादी करेंगे तो इस बारे में सभी को सूचित करेंगे। 

विज्ञापन
Sushmita Sen shares cryptic post, fans wonder if she is headed for split with boyfriend Rohman Shawl
sushmita sen rohman shawl - फोटो : instagram

बता दें कि रोहमन शॉल मॉडलिंग की दुनिया में एक अच्छा मुकाम हासिल कर चुके हैं। इंडस्ट्री में ज्यादातर लोग उन्हें सुष्मिता सेन के ब्वायफ्रेंड के रूप में जानते हैं। रोहमन सुर्खियों में तब आए जब साल 2018 शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की दिवाली पार्टी में रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन हाथों में हाथ डालकर स्पॉट हुए थे। फैंस ने इससे ही अंदाजा लगा लिया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक बार फिर यह कपल लाइमलाइट में आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed