फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक जवाब के चलते ऐश्वर्या राय से जीत गईं थीं सुष्मिता सेन, मिस इंडिया 1994 का खिताब किया था अपने नाम

Mon, 15 Feb 2021 08:03 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Feb 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen Beat Aishwarya Rai in This Question to Win Miss India Title in 1994
sushmita sen, aishwarya rai - फोटो : social media

बॉलीवुड में बहुत सी खूबसूरत हसीनाएं ऐसी हैं जिनके सिर पर मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स तक का ताज सज चुका है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन दोनों का ही नाम शामिल है। सुष्मिता जहां ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकी हैं तो वहीं ऐश्वर्या भी विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों हसीनाओं ने एक साथ मिस इंडिया कॉन्टेस्ट 1994 में हिस्सा लिया था। वो पहला ऐसा मौका था जब ऐश्वर्या और सुष्मिता एक दूसरे के आमने सामने खड़ी थी।

Sushmita Sen Beat Aishwarya Rai in This Question to Win Miss India Title in 1994
sushmita sen, aishwarya rai - फोटो : social media

1994 में जब नीली आंखों वाली बेहद खूबसूरत ऐश्वर्या राय ने कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया तो उनकी खूबसूरती से डर कर कई लड़कियों ने अपना नाम वापस ले लिया था। इस प्रतियोगिता में सुष्मिता सेन ने भी हिस्सा लिया था। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ऐश्वर्या की खूबसूरती देखकर वो भी थोड़ा घबरा गई थीं। हालांकि उन्होंने अपना नाम वापस नहीं लिया।

Sushmita Sen Beat Aishwarya Rai in This Question to Win Miss India Title in 1994
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

मिस इंडिया के आखिरी राउंड में ऐश्वर्या से पूछा गया था कि अगर आपके पति की खूबियों के बारे में पूछा जाए तो आप The bold के Ridge Forresterऔर Santra Barabara के Mason Capwell में से इन दोनों ही किरदारों में से किसे वरीयता देंगी। इस पर ऐश ने जवाब दिया था कि वो मेसन को चुनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Beat Aishwarya Rai in This Question to Win Miss India Title in 1994
Sushmita Sen - फोटो : file photo

दूसरी तरफ सुष्मिता से भारत की टेक्सटाइल विरासत के बारे में सवाल किया गया था। इसके जवाब में सुष्मिता ने कहा कहा था कि भारत में परिधानों की विरासत महात्मा गांधी के समय से शुरू हुई है। इस एक जवाब ने सभी जज को प्रभावित किया था और इसके चलते ही सुष्मिता ने नीली आंखों वाली खूबसूरत हसीना ऐश्वर्या को हराकर ये खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन
Sushmita Sen Beat Aishwarya Rai in This Question to Win Miss India Title in 1994
Sushmita and Aishwarya - फोटो : file photo

हालांकि सुष्मिता और ऐश्वर्या दोनों ने ही अपना सफर जारी रखा और मेहनत के बदौलत जहां ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनीं तो वहीं सुष्मिता को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला। इसके बाद दोनों ही अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में कदम रखा और अपने अभिनय से फैंस को अपना दीवाना बना दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed