फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' से निकलने के बाद इन सेलेब्स की खुली किस्मत, सलमान खान के साथ फिल्मों में आए नजर

Mon, 15 Feb 2021 07:35 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Feb 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan helped these Bigg Boss contestants by giving them a Bollywood Break
salman khan - फोटो : इंस्टाग्राम

कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस' आज काफी मशहूर हैं और इसे हर साल सुपरस्टार सलमान खान की होस्ट करते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि 'बिग बॉस'  के घर में आने के बाद स्टार्स दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। घर में सेलेब्स के बर्ताव से उनके फैंस कभी नाराज होते हैं, तो कभी खुश होते हैं। लेकिन इसके साथ ही 'बिग बॉस' से निकलने के बाद जब वो स्टार्स बड़े पर्दे पर आते हैं, तब भी उन्हें फैंस से खूब प्यार मिलता है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्हें 'बिग बॉस' में आने के बाद पहचान तो मिली ही, साथ ही सलमान खान के साथ फिल्म में काम करने का मौका भी मिला। ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Salman Khan helped these Bigg Boss contestants by giving them a Bollywood Break
nora fatehi - फोटो : instagram

नोरा फतेही

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का है। आज नोरा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी वीडियोज़ आते ही वायरल हो जाती हैं और नोरा के फैंस की कोई गिनती ही नहीं है। नोरा फतेही ने 'बिग बॉस' के सीजन 9 में हिस्सा लिया था और यहां से दर्शक उन्हें जानने लगे थे। इसके बाद नोरा फतेही को सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में काम करने का मौका मिला।

Salman Khan helped these Bigg Boss contestants by giving them a Bollywood Break
सना खान - फोटो : Instagram

सना खान

एक्ट्रेस सना खान को कौन नहीं जानता? साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वालीं सना खान 'बिग बॉस' के सीजन 6 में नजर आई थीं। उस सीजन में सलमान खान ने कई बार घर में सना के बर्ताव को देखते हुए उनकी तारीफ की थी। तो वहीं 'बिग बॉस' के घर से निकलने के बाद सना खान ने सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan helped these Bigg Boss contestants by giving them a Bollywood Break
अरमान कोहली - फोटो : Instagram

अरमान कोहली

'बिग बॉस' के सीजन 7 में नजर आए एक्टर अरमान कोहली आपको खूब याद होंगे। उस सीजन के दौरान अरमान अक्सर सुर्खियों में रहते थे। निर्देशक राजकुमार कोहली के बेटे अरमान कोहली को भी 'बिग बॉस' से निकलने के बाद फिल्मों में काम करने का मौका मिला। अरमान ने फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान के साथ काम किया। उन्होंने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
Salman Khan helped these Bigg Boss contestants by giving them a Bollywood Break
गौतम गुलाटी - फोटो : Instagram

गौतम गुलाटी

'बिग बॉस 8' के विजेता रहे एक्टर गौतम गुलाटी को आज कौन नहीं जानता। गौतम ने 'बिग बॉस' में एंट्री ली थी, तब वो टीवी एक्टर थे। लेकिन शो जीतने के बाद उनकी किस्मत पलट गई। उनके पास कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। एक्टर ने फिल्म 'अजहर' में एक्टर इमरान हाशमी के साथ काम किया था। इसके साथ ही गौतम गुलाटी फिल्म 'राधे: इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' में सलमान खान के साथ नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed