फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dia Mirza: दुल्हन बनीं दीया मिर्जा की पहली तस्वीर आई सामने, वैभव रेखी संग मंडप में बैठीं आईं नजर

Mon, 15 Feb 2021 07:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza marries Vaibhav Rekhi, first pictures are out See here
दीया मिर्जा - फोटो : Viral Bhayani Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा की दुल्हन के रुप में पहली तस्वीर सामने आ गई है। दीया ने लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ है और साथ ही उन्होंने बहुत हल्की ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया है। इस तस्वीर में दीया किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। बता दें कि दीया वैभव रेखी 15 फरवरी को शादी कर रहे हैं।

Dia Mirza marries Vaibhav Rekhi, first pictures are out See here
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Viral Bhayani Instagram

दीया मिर्जा दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।  उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। बता दें कि विरल भयानी ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से साझा की है। इस तस्वीर को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Dia Mirza marries Vaibhav Rekhi, first pictures are out See here
वैभव रेखी, दीया मिर्जा - फोटो : Viral Bhayani Instagram

दीया और वैभव की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां दीया लाल रंग के जोड़े में नजर आ रही हैं तो वहीं वैभव रेखी सफेद कुर्ते पैजामे में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने हल्के पीले रंग की पगड़ी पहनी हुई है। वैभव और दीया दोनों ही इस तस्वीर में बेहद प्यारे लग रहे हैं।





 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza marries Vaibhav Rekhi, first pictures are out See here
दीया मिर्जा - फोटो : फाइल

गौरतलब है कि हाल ही में दीया मिर्जा की शादी का खुलासा हुआ था। हालांकि तब भी दीया ने इस बारे में कोई बात नहीं की। बीते दिनों दीया प्री वेडिंग पार्टी करती दिखी थीं। शाहरुख खान की मैनेजर और वैभव रेखी के परिवार की करीबी पूजा ददलानी ने एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया जहां वैभव और दीया मिर्जा को देखा गया।

विज्ञापन
Dia Mirza marries Vaibhav Rekhi, first pictures are out See here
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

दीया की शादी में फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी, मलाइका अरोड़ा और जायद खान के शामिल होने की भी खबरें हैं। बताया जा रहा है कि शादी में 50 लोग ही शामिल होंगे। वैभव रेखी के बारे में बात करें तो वह मुंबई बेस्ड एक बिजनेसमैन हैं। वैभव और दीया पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed