फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुनील शेट्टी को अपने बच्चों की है चिंता, बोले- हर स्टार किड को कहा जाता है नशेड़ी

Mon, 15 Feb 2021 07:00 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Feb 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty Worries About His Kids Athiya And Ahan's Image, Says Every Industry Kid Called A Druggie
सुनील शेट्टी, आथिया शेट्टी और अहान शेट्टी - फोटो : Instagram

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड्स को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं और नेपोटिज्म का मुद्दा भी गर्माया हुआ था। इसके साथ ही पिछले दिनों बॉलीवुड में ड्रग्स मामला भी खूब सुर्खियों में था। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स का ड्रग्स लेना लोगों को अब आम लगने लगा है। इसी बात पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने चिंता जाहिर की है और अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Suniel Shetty Worries About His Kids Athiya And Ahan's Image, Says Every Industry Kid Called A Druggie
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram

सुनील शेट्टी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मैं अपने बच्चों के लिए चिंता नहीं करता हूं, बल्कि मैं सामान्य तौर पर इंडस्ट्री में बच्चों को लेकर चिंतित हूं। इंडस्ट्री में सभी बच्चों को ड्रगी बुलाया जाता है। हम ऐसे नहीं हैं। हम अच्छे लोग हैं और हम पूरी तरीके से सामाजिक लोग हैं। हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हैं। मैं इसे लेकर बहुत मुखर हूं। मैं साफ, अच्छे और फ्रेंडली वातावरण का समर्थन करता हूं।'

Suniel Shetty Worries About His Kids Athiya And Ahan's Image, Says Every Industry Kid Called A Druggie
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram

सुनील शेट्टी 'जियो और जीने दो' की अवधारणा को मानते हैं और उन्होंने इस पर कहा, 'मेरे रास्ते में असफलता कभी नहीं आई। मैं पांच फ्लॉप के बाद भी सुनील शेट्टी हूं। आप मुझे नहीं बता सकते कि कैसे चलना है और बात करना है। आप मेरे बारे में कह सकते हैं कि वह एक फ्लॉप एक्टर हैं, लेकिन आप जीवन में कहां हैं? आप कौन हैं? मैं ये सवाल पूछूंगा अगर आप व्यक्तिगत होंगे। आप अपना जीवन जी रहे हैं और मैं अपना जीवन जी रहा हूं। इसलिए, कोई जजमेंट नहीं देना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty Worries About His Kids Athiya And Ahan's Image, Says Every Industry Kid Called A Druggie
अहान शेट्टी - फोटो : Instagram

अभिनेता ने अपने बेटे अहान शेट्टी लेकर कहा कि, 'मुझे लगता है कि मेरी छवि प्रभावित होगी, क्योंकि वह काफी अच्छा है। अगर वह एक्शन भी करता है तो लोग पूछेंगे कि इसके पिता क्यों नहीं इतने अच्छे थे। पिता औसत थे, जबकि बेटा शानदार है। वह मेरे से काफी ईमानदार है।'

विज्ञापन
Suniel Shetty Worries About His Kids Athiya And Ahan's Image, Says Every Industry Kid Called A Druggie
अहान शेट्टी और आथिया शेट्टी - फोटो : Instagram

बता दें कि सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी अब तक तीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जो कि, 'हीरो', 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' है। तो वहीं अहान जल्द ही तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'आरएक्स 100' की रिमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed