फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dia Mirza: इस आलीशान बंगले में हो रही दीया मिर्जा और वैभव रेखी की शादी, वेडिंग वेन्यू की Inside तस्वीरें आईं सामने

Mon, 15 Feb 2021 06:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Feb 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza-Vaibhav Rekhi Marriage: Preparations going on full swing; venue decked up PHOTOS inside
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी के फंक्शन की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। वैभव और दीया की ये शादी बेहद कम लोगों के बीच शानदार तरीके से होने वाली है। उनके शादी के वेन्यू की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Dia Mirza-Vaibhav Rekhi Marriage: Preparations going on full swing; venue decked up PHOTOS inside
दीया मिर्जा वेडिंग वेन्यू - फोटो : Instagram

इस तस्वीर में बंगले के मुख्य द्वार की सजावट देखने को मिल रही है। गुलाबी और सफेद फूलों से गेट को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। इतना ही नहीं गार्डेन एरिया की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिन्हें गुलाबी और सफेद रंग के फूलों से सजाया गया है। ये वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम से साझा किया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Dia Mirza-Vaibhav Rekhi Marriage: Preparations going on full swing; venue decked up PHOTOS inside
दीया मिर्जा - फोटो : फाइल

इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये शादी कितने आलीशान तरीके से होने वाली है। पहले खबर थी कि दीया और वैभव सिर्फ परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि इस शादी में लगभग 50 लोग शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza-Vaibhav Rekhi Marriage: Preparations going on full swing; venue decked up PHOTOS inside
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

खबरों की मानें तो दीया की शादी में फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी, मलाइका अरोड़ा और जायद खान शिरकत करेंगे। वैभव रेखी के बारे में बात करें तो वह मुंबई बेस्ड एक बिजनेसमैन हैं। वैभव और दीया पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लॉकडाउन में वैभव और दीया एक दूसरे के करीब आ गए और अब वो शादी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Dia Mirza-Vaibhav Rekhi Marriage: Preparations going on full swing; venue decked up PHOTOS inside
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Social media

गौरतलब है कि दीया और वैभव दोनो की ही ये दूसरी शादी है। इससे पहले दीया मिर्जा ने जहां बिजनेसमैन साहिल सांघा से शादी की थी तो वहीं वैभव रेखी ने योगा और लाइफस्टाइल इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी से शादी की थी। सुनैना और वैभव की एक बेटी भी है, वहीं दीया भी इस परिवार का जल्द ही हिस्सा बन जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed