मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी के बेटे कात्यायन शिवपुरी बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘एसएस04’ (आयुष शर्मा की चौथी फिल्म) में एक नई हीरोइन को हिंदी सिनेमा में पेश करने जा रहे हैं। कात्यायन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और जूही चावला की फिल्म ‘भूतनाथ’ से बतौर सहायक निर्देशक की थी। कई फिल्मों के निर्देशन में सहायक रहे कात्यायन अब तक पांच शॉर्ट फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। फिल्म ‘एएस04’ में वह दिग्गज अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की मदद से निर्देशक बनने जा रहे हैं और उनकी इस फिल्म में डेब्यू करने जा रही हीरोइन का नाम है सुश्री मिश्रा।
Sushrii Mishraa: सैन्य परिवार की इस युवती का बॉलीवुड में धमाका, सलमान के बहनोई की नई फिल्म में मिला बड़ा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारतीय फिल्मों यानी कि साउथ सिनेमा में नई फिल्मों के नाम अमूमन इनकी घोषणा के वक्त नहीं रखे जाते हैं और इन फिल्मों के वैकल्पिक नाम सितारों के आद्याक्षर के साथ उनकी फिल्मों की संख्या लिखकर ही घोषित किए जाते हैं। अभिनेता आयुष शर्मा इस चलन को हिंदी सिनेमा में शुरू कर रहे हैं और इन दिनों उनकी चौथी फिल्म की खासी चर्चा है। इस फिल्म का टीजर उन्होंने एक फोटो में एक गिटार और एक बंदूक के साथ जारी किया था।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने साजिद खान को बताया अपना भाई, शर्लिन चोपड़ा के साड़ी और मेकअप का उड़ाया मजाक
फिल्म ‘एएस04’ से हिंदी सिनेमा में पदार्पण करने जा रही हीरोइन सुश्री मिश्रा के साथ एक फोटो आयुष शर्मा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर साझा करके उनका अपनी इस फिल्म में स्वागत किया। इस बारे में आयुष शर्मा का कहना है, "हम ‘एएस04’ के लिए एक नए नाम की तलाश कर रहे थे जो न केवल एक फ्रेश चेहरा हो बल्कि ऐसी शख्सियत हो जो अपने नैन नक्श से लोगों को आकर्षित कर सके। सुश्री इस रोल में पूरी तरह फिट बैठती है।"
Rajeev Sen: सुष्मिता सेन के भाई करवाना चाहते हैं पत्नी का लाइ डिटेक्टर टेस्ट! बोले- मशीन झूठ नहीं बोलती
मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2015 रह चुकीं सुश्री मिश्रा राष्ट्रीय स्तर की तैराक, और घुड़सवार होने के अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी प्रशिक्षित हैं। इसके अलावा वह कथक, जैज फंक, ओडिसी, एरियल सिल्क रोप जैसे नृत्य रूपों में भी प्रशिक्षित हैं और एक थिएटर कलाकार भी रह चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक वह मनोविज्ञान में स्नातक हैं और उनकी परवरिश एक सैन्य परिवार में हुई है।
Sana Khan: 'मुझे सपने में मेरी जलती हुई कब्र दिखती थी', सना खान ने बताई खुद के हिजाबी बनने की वजह
फिल्म ‘एएस04’ की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। और, इसके तमाम दृश्यों की शूटिंग देश के अलग अलग हिस्सों में होनी प्रस्तावित है। फिल्म के निर्देशक कात्यायन शिवपुरी अपनी इस हीरोइन के बारे में कहते हैं, "सुश्री सिर्फ एक सुंदर चेहरे से बढ़कर हैं, वह होनहार, रिफ्रेशिंग और अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।" कात्यायन ने फिल्म ‘भूतनाथ’ से अपना करियर शुरू करने के बाद फिल्म ‘तेरे मेरे फेरे’, ‘मिले ना मिले हम’, ‘दबंग 2’ और ‘डॉली की डोली’ में भी बतौर सहायक निर्देशक काम किया है।
Sooraj Barjatya: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर जलवा दिखाएंगे सूरज बड़जात्या, तीन वेब सीरीज के साथ रखेंगे कदम