{"_id":"5a17b0554f1c1bd0408b89ec","slug":"swag-se-swagat-song-of-tiger-zinda-hai-becomes-the-most-viewed-video-on-youtube-in-24-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इधर 5 साल बाद सलमान-कटरीना आए करीब , उधर रोमांस करते-करते बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इधर 5 साल बाद सलमान-कटरीना आए करीब , उधर रोमांस करते-करते बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टीम डिजिटल/ नोएडा
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का गाना 'स्वैग से स्वागत' रिलीज होते ही लोगों की जुबां पर चढ़ चुका था। इसके साथ ही अब गाने के नाम एक नया रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। ये इस जोड़ी की केमिस्ट्री का ही कमाल है कि रिलीज होने के 24 घंटों के भीतर ही ग्रीस की खूबसूरत वादियों में फिल्माए गए इस गाने ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
दरअसल, रिलीज होते ही 'स्वैग से स्वागत' 24 घंटों के भीतर यू-ट्यूब में सबसे ज्यादा बार देखा गया वीडियो सॉन्ग बन चुका है। YRF म्यूजिक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस खुशी के पल को शेयर करते हुए गाने से जुड़े सभी लोगों को खूब बधाई दी।
THIS IS 🔥#SwagSeSwagat becomes World’s Most Viewed Video in 24 hrs on @YouTube. @TigerZindaHai | @BeingSalmanKhan | #KatrinaKaif | @nehabhasin4u | @VishalDadlani | @ShekharRavjiani | @VMVMVMVMVM | @yrf pic.twitter.com/m51JQdVd9o
— YRF Music (@yrfmusic) November 22, 2017
'स्वैग से स्वागत' को विशाल डडलानी और नेहा भसीन ने गाया है। गाने का म्यूजिक विशाल-शेखर की सुपरहिट जोड़ी ने तैयार किया है। इरशाद कामिल के लिखे इस गाने को ग्रीस की खूबसूरत वादियों में धांसू स्टेप्स के साथ कोरियोग्राफ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
बता दें कि फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसे अब तक साढ़े चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है जो कि 'बाहुबली-2' को मिले व्यूज से ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर 2017 को रिलीज होने वाली ये फिल्म 2014 में ISIS द्वारा भारतीय नर्सों के अपहरण पर आधारित है।