फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जायरा के 'एक्टिंग' छोड़ने के फैसले को स्वामी चक्रपाणि ने बताया सही, कहा- हिंदू एक्ट्रेस सीखें

Tue, 02 Jul 2019 06:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 02 Jul 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
swami chakrapani reaction on zaira wasim quitting bollywood
swami chakrapani - फोटो : Social Media

जायरा वसीम ने बीते रविवार को इस बात का ऐलान किया कि अब वो बॉलीवुड को छोड़ रही हैं। जैसे इस बात की खबर लोगों को लगी, इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन आने लगे। आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेताओं ने भी इस पर अपनी राय रखी। कोई इस ऐलान के बाद जायरा का समर्थन कर रहा है तो इसे दवाब में लिया हुआ फैसला बता रहा है। इस बीच अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने एक बयान देकर नई बहस को जन्म दे दिया है।

swami chakrapani reaction on zaira wasim quitting bollywood
Swami Chakrapani - फोटो : Social Media

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले की सराहना की है। स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि बॉलीवुड में काम कर रही हिंदू अभिनेत्रियों को भी इससे सीख लेनी चाहिए।

swami chakrapani reaction on zaira wasim quitting bollywood
Swami Chakrapani - फोटो : Social Media

स्वामी चक्रपाणि ने ट्वीट कर लिखा, 'धार्मिक आस्था के लिए फिल्म अभिनेत्री जायरा द्वारा फिल्म से किनारा करना प्रशंसनीय है। हिन्दू अभिनेत्रियों को भी जायरा से प्रेरणा लेनी चाहिए।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
swami chakrapani reaction on zaira wasim quitting bollywood
Zaira Wasim, Anupam Kher - फोटो : amar ujala

इससे पहले एक्टर अनुपम खेर ने जायरा वसीम के इस फैसले को दबाव में लिया गया बताया। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि, 'ये जायरा का फैसला नहीं हो सकता, उन्होंने ये दबाव में आकर फैसला लिया है। अगर उन्होंने धर्म के नाम पर ये फैसला लिया है तो शायद ये उनका फैसला नहीं हो सकता।'

विज्ञापन
swami chakrapani reaction on zaira wasim quitting bollywood
anupam kher

अनुपम खेर ने आगे कहा कि,'मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि एक लड़की ने अपने सपनों को तोड़ दिया। भगवान ने उन्हें बहुत ही शानदार प्लेटफॉर्म दिया था। मैं एक एक्टिंग स्कूल चलाता हूं जहां बहुत लोग अपने सपने पूरे करने आते हैं लेकिन उन्हें तो ये प्लेटफॉर्म मिल चुका था। उन्होंने ये दबाव में आकर फैसला लिया है। लेकिन ये उनकी जिंदगी है अगर उन्होंने कोई फैसला लिया है तो उसका सम्मान करना जरूरी है। मेरे ख्याल से हम लोगों को उनको अकेला छोड़ देना चाहिए।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed