स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय हस्तियों में से एक हैं। वह कभी भी अपने दिल की बात कहने से और अपने विचारों को रखने में कभी पीछे नहीं हटती हैं। हांलाकि उनके बेबाक बोल उनके लिए कभी-कभी मुसीबत का सबब बन जाते हैं। यही वजह है कि उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन इस बार उन्होंने बेहद ही अलग अंदाज में नफरत करने वालों को जवाब दिया है।
स्वरा भास्कर ने अपनी ही तस्वीर का बनाया मजाक, वायरल हुए ये फनी मीम्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, स्वरा ने खुद की ही फनी तस्वीरों की एक श्रृंखला को ट्वीट किया और सभी को इसे मजेदार मीम्स में बदलने के लिए चुनौती दी। इन फोटोज में स्वरा अजीब पिक्सी हेयरकट और असामान्य चेहरे बनाते हुए दिख रही हैं।
Aight! Here’s a Sunday gift 4 my नफ़रती चिंटूs, trolls, haters or just creative peeps out there-caption these, make memes..knock yourselves out ! 🤓😹 I will share the most creative memes with a shout out.. Because I know the answer to Kya #AapkeyKamreyMeinKoiRehtaHai ? TWITTER ! pic.twitter.com/Hh0WRxgZaz
कुछ तस्वीरों में उनकी आंखों का काजल फैला हुआ है और मांग टीका भी गलत लगा दिखाया गया है। इसके अलावा उनहोंने अपनी फोटोज शेयर करते हुए चुनौती दी कि इन फनी पिक्चर्स को रचनात्मक कैप्शन दें और मजेदार मीम्स में परिवर्तित करें। उन्होंने यह घोषणा भी की कि वह सबसे मनोरंजक मीम्स को रीट्वीट भी करेंगी। Remember this 😹😹 @ReallySwara pic.twitter.com/gaQV15clxv
गौरतलब है कि स्वरा ने यह ट्वीट अपनी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज को प्रमोट करने के लिए किया है। जिसका शीर्षक 'आपके कमरे में कोई रहता है' है। स्वरा के इस पोस्ट पर लोग मजदार जवाब भी दे रहे हैं।
बता दें कि 'आपके कमरे में कोई रहता है' में सुमीत व्यास, नवीन कस्तूरिया, अमोल पाराशर, आशीष वर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं। इस सीरीज को पांच एपिसोड्स में बनाया गया है जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर किसी भी समय मुफ्त में देख सकते हैं। गौरव सिन्हा द्वारा अभिनीत इस शो का प्रीमियर 22 जनवरी, 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया गया था।