सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री मोदी से जॉब मांगने पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, यूजर्स बोले- वो देश के पीएम हैं, कोई निर्माता-निर्देशक नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 26 Feb 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar got trolled on seeking Job from Prime Minister Modi
स्वरा भास्कर, पीएम मोदी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। स्वरा बॉलीवुड से लेकर सामाजिक मुद्दों तक अपने विचार दर्शकों संग साझा करती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर #मोदी_जॉब_दो और #मोदी_रोजगार _दो खूब ट्रेंड कर रहा है। अब स्वरा ने ट्विटर पर इसे टैग किया और देश के युवाओं के लिए रोजगार की मांग उठाई। अब स्वरा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Trending Videos
Swara Bhaskar got trolled on seeking Job from Prime Minister Modi
स्वरा भास्कर, पीएम मोदी - फोटो : Instagram

स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'देश के युवाओं की आवाज कह रही है मोदी_जॉब_दो और #मोदी_रोजगार _दो' । स्वरा के इस ट्वीट पर जहां कुछ यूजर्स ने सहमति जताई तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'ठीक से अभिनय करो। प्रोडक्शन हाउस तुम्हें काम देंगे। मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं। कोई प्रोड्यूसर डायरेक्टर नहीं'।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar got trolled on seeking Job from Prime Minister Modi
स्वरा भास्कर - फोटो : PTI

एक अन्य यूजर ने लिखा,  'फिल्म इंडस्ट्री ज्यादातर टैलेंट, लुक्स और प्रभाव पर काम करती है। अगर आपके पास कुछ भी नहीं है तो मोदी जी इसमें क्या कर सकते हैं'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'जिस यूथ की बात कर रही हो उनमें अगर स्किल रहता तो उन्हें सामने से काम मिल जाता'।
 

Swara Bhaskar got trolled on seeking Job from Prime Minister Modi
कंगना, स्वरा - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि ये पहला मौका नहीं हैं जब स्वरा भास्कर को किसी ट्वीट के लिए ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी कई मौकों पर यूजर्स स्वरा को ट्रोल कर चुके हैं। स्वरा भास्कर अक्सर कंगना रणौत संग ट्विटर वॉर को लेकर चर्चा में छाईं रहती हैं। कई मौकों पर दोनों अभिनेत्रियों को एक दूसरे पर निशाना साधते देखा गया है।

विज्ञापन
Swara Bhaskar got trolled on seeking Job from Prime Minister Modi
कंगना रणौत,स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram

हाल ही में कंगना और स्वरा की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' को 10 साल पुरे हुए। इस मौके पर कई वेबसाइट्स ने फिल्म को लेकर किए गए ट्वीट में कंगना नाम का जिक्र नहीं किया बल्कि स्वरा को टैग किया था। इस पर कंगना ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। फिल्म में भले ही दोनों बेस्ट फ्रेंड बनी हों, लेकिन ट्वीटर पर उनकी लड़ाई जग जाहिर है। कंगना अपने ट्वीट में कई बार स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को बी ग्रेड अभिनेत्री कह चुकी हैं। वहीं स्वरा भी कंगना को लेकर कई बातें बोलती नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed