फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशनिंदा मामले में पाक प्रोफेसर को मिली मौत की सजा,तो स्वरा का झलका दर्द, कही ये बात

Sun, 22 Dec 2019 11:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 22 Dec 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar reaction on Professor Sentenced To Death For Blasphemy In Pakistan
स्वरा भास्कर - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। अब उन्होंने पाकिस्तान के प्रोफेसर के लिए बेहद खास ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पाकिस्तान की एक कोर्ट ने 33 साल के प्रोफेसर को ईशनिंदा मामले में मौत की सजा सुनाए है। 

Swara Bhaskar reaction on Professor Sentenced To Death For Blasphemy In Pakistan
swara bhaskar - फोटो : social media

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रोफेसर के लिए ट्विटर पर लिखा, "शर्मनाक...कट्टरवाद और धार्मिक अतिवादियों की प्रताड़ना हावी है। इस तरह के अमानवीय फैसले सुनाकर आप धर्मनिरपेक्षता पर भारत का मज़ाक नहीं उड़ा सकते...उम्मीद है कि इस फैसले को वापस लिया जाएगा।" स्वरा भास्कर के फैंस के उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Swara Bhaskar reaction on Professor Sentenced To Death For Blasphemy In Pakistan
SWARA BHASKAR - फोटो : file photo

गौरतलब है कि पाकिस्तान की एक अदालत ने फेसबुक पोस्ट पर की टिप्पणी को ईशनिंदा मानते हुए एक प्रोफेसर को मौत की सजा सुनाई है। पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में बहाउद्दीन जकारिया यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी साहित्य विभाग में अतिथि प्राध्यापक जुनैद हाफिज के खिलाफ पुलिस ने 13 मार्च 2013 को ईशनिंदा के आरोप में मामला दर्ज किया था, जिस पर 2014 में सुनवाई हुई।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar reaction on Professor Sentenced To Death For Blasphemy In Pakistan
swara bhaskar - फोटो : file photo

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश काशिफ कयूम ने यह सजा सुनाई। अदालत की ओर से आरोपी जुनैद हाफिज पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह सजा पाकिस्तान दंड संहिता की धारा- 295-सी के तहत सुनाई गई है। 

विज्ञापन
Swara Bhaskar reaction on Professor Sentenced To Death For Blasphemy In Pakistan
swara bhaskar - फोटो : file photo

जुनैद को मुल्तान की न्यू सेंट्रल जेल के उच्च सुरक्षा वाली सेंट्रल जेल में रखा गया है। जुनैद के वकील राशिद रहमान की 2014 में उनके दफ्तर में गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। अदालत ने जुनैद हाफिज को कुछ अन्य धाराओं में उम्रकैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई है। अदालत ने कहा है कि सभी सजाएं साथ चलेंगी और दोषी को कानून का कोई लाभ भी नहीं मिलेगा, क्योंकि ईशनिंदा कानून में रहम की इजाजत नहीं है।

पढ़ें: 'तनु वेड्स मनु' के इस अभिनेता ने नागरिकता कानून को लेकर किया ऐसा ट्वीट, खूब हो रही चर्चा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed