फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण पर स्वरा भास्कर का बड़ा खुलासा, 'रात को मेरे होटल रूम में घुस आया था फिल्म डायरेक्टर'

Wed, 08 Nov 2017 08:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Wed, 08 Nov 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar Reveals How She Became Victim Of Sexual Harrasment In Bollywood
Swara Bhaskar

दिग्गज फिल्म मेकर हार्वे वीनस्टीन और केविन स्पेसी पर लगे रेप के आरोपों पर हॉलीवुड में कोहराम मचा है। आए दिन एक्ट्रेसेज सामने आ रही हैं और खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा कर रही हैं और मुद्दे पर विचार रख रही हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर  #metoo कैंपेन भी ट्रेंड करने लगा। बावजूद इसके बॉलीवुड कि किसी भी हिरोइन ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। इतनी बड़ी फिल्म इंडस्ट्री से सिर्फ विद्या बालन ने अपनी बात रखी है। शुक्र है, आखिरकार एक और एक्ट्रेस ने सामने आकर उनके साथ हुए यौन शोषण की बात की है। 


'टाइगर जिंदा है': ट्रेलर आउट होते ही फिल्म से जुड़े 6 बड़े खुलासे, बढ़ जाएगा रोमांच
Swara Bhaskar Reveals How She Became Victim Of Sexual Harrasment In Bollywood
Swara Bhaskar

स्वरा भास्कर ने खुलासा किया है कि एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में वह भी यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। 'मुंबई मिरर' को दिये इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मेरे सामने शर्त रखी जाती थी कि अगर फिल्म में काम चाहिये तो खुद को पेश करना होगा। मैंने कई रोल इसलिए गंवा दिये क्योंकि मैं इसके लिए राज़ी नहीं थी।' उन्होंने कहा, 'हालात इतने बिगड़ गए कि लोग मेरे मैसेज का भी जवाब नहीं देते थे क्योंकि वो जानते थे मैं कभी भी कॉम्प्रोमाइज करने के लिए तैयार नहीं होंगी।'

Swara Bhaskar Reveals How She Became Victim Of Sexual Harrasment In Bollywood
Swara Bhaskar

स्वरा भास्कर ने बताया, 'एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे साथ छेड़खानी हुई। शूटिंग के सिलसिले में हम 56 दिनों के लिए एक रीमोट लोकेशन पर गए थे।  डायरेक्टर ने मुझे कई मैसेज किये और साथ डिनर करने के लिए बुलाया। वह मुझे दिनभर घूरता था और रात को सीन डिस्कस करने के बहाने होटल के कमरे में बुलाता था।' स्वरा भास्कर ने आगे बताया, 'शूटिंग के पहले हफ्ते की बात है, वह फिल्म डायरेक्टर मेरे साथ लव, सेक्स और वन नाइट स्टैंड के बारे में बातें करने लगा। एक रात वह शराब के नशे में धुत मेरे होटल रूम में आ धमका और गले लगाने के लिए कहने लगा। वो सब बहुत डरावना था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar Reveals How She Became Victim Of Sexual Harrasment In Bollywood
Swara Bhaskar

स्वरा भास्कर ने बताया कि उस फिल्म के लिए उन हालात में काम करना उनके लिए बहुत मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि खुद को बचाने के लिए वह पैकअप होते ही अपने कमरे में चली जाती थीं और बत्तियां बुझा देती थीं। उन्होंने कहा, 'मैं अधेरे में ही मेक अप हटाती थी ताकि उस डायरेक्टर को लगे कि मैं सो चुकी हूं।'

विज्ञापन
Swara Bhaskar Reveals How She Became Victim Of Sexual Harrasment In Bollywood
swara bhaskar

स्वरा भास्कर ने कहा कि तंग आकर उन्होंने उस फिल्म डायरेक्टर को धमकी दी कि अगर वह उन्हें परेशान करना बंद नहीं करेंगे तो वह फिल्म छोड़ देंगी। इसके बाद दो हफ्तों के लिए वह सुधर गया लेकिन बाद में वह अपने पुराने ढर्रे पर लौट आया। आखिरकार स्वरा ने फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूजर से इसकी शिकायत की जिसके बाद उन्हें सुरक्षी दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed