पिछले एक साल से खतरनाक कोरोना वायरस ने भारत में तांडव मचा रखा है। और बची-खुची कसर संक्रमण के दूसरे स्ट्रेन ने पूरी कर दी है, जिसने सभी की कमर तोड़कर रख दी है। पिछले साल के मुकाबले इस बार कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। आम लोगों के साथ-साथ नेता व अभिनेता भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का परिवार भी इसकी चपेट में आ गया था। लेकिन अब अभिनेत्री ने राहत भरी खबर दी है।
कोरोना पर जीत: स्वरा भास्कर ने शेयर की मां की फोटो, बोलीं- 14 दिन की तकलीफ के बाद वायरस को दी मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि उनकी मां अब वायरस के खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कोरोना को मात देकर संक्रमण से जंग जीत ली है और अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। स्वरा ने अपनी मां और कुक की तस्वीर शेयर की है।
उन्होंने लिखा है कि 'ये कठिन समय है। इस बीच एक अच्छी खबर है। मां और बिकेश की कोरोना टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई है। 14 दिनों से बुखार और ऑक्सीजन के उतार-चढ़ाव से गुजर रहे थे। बहुत आभारी और खुशनसीब महसूस कर रही हूं। आप सभी को शुभकामनाओं और चिंता के लिए धन्यवाद। सभी प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना।'
इसके अलावा उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी भी एक तस्वीर शेयर की और लिखा 'थकी हुई हूं लेकिन अच्छा महसूस कर रही हूं कि मां और बिक्स अब रिकवर कर चुके हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्हें और उनके पिता को छोड़कर पूरा कुनबा कोरोना संक्रमित हो गया है।
उन्होंने बताया था कि हम दिल्ली वाले हमारे घर में आइसोलेट हो रहे हैं। साथ ही फैंस से कहा था कि प्लीज डबल मास्क लगाएं और घर पर रहें। स्वरा के इस ट्वीट के बाद फैंस उनकी मां की सलामती और बेहतर सेहत की दुआ कर रहे थे। मालूम हो कि स्वरा हाल ही में गोवा अपनी फिल्म 'जहां चार यार' की शूटिंग के लिए गई थीं, लेकिन को-स्टार मेहर विज को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी।