फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर के इस बयान से चिढ़ा पूरा पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर सुना रहा है खरीखोटी

Mon, 04 Jun 2018 09:06 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Mon, 04 Jun 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
swara bhaskar trolled over her comments on pakistan
SWARA BHASKAR

फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' से आजकल चर्चा में आईं बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर पाकिस्तान में विरोध का सामना कर रही हैं। स्वरा भास्कर ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान को असफल राष्ट्र क़रार दिया था। स्वरा की इस टिप्पणी को लेकर पाकिस्तानी ग़ुस्से का इज़हार कर रहे हैं।



पाकिस्तान में वीरे दी वेडिंग को रिलीज़ नहीं होने दिया गया है और इसी को लेकर स्वरा ने पाकिस्तान को असफल राष्ट्र कहा था। पाकिस्तान की आलोचना के बीच स्वरा का वो पुराना वीडियो सोशल साइट्स पर जमकर शेयर होने लगा, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की जमकर तारीफ़ की थी।





 

swara bhaskar trolled over her comments on pakistan
SWARA BHASKAR
सोशल मीडिया पर स्वरा को निशाना पर लेने की शुरुआत पाकिस्तान की वीजे और अभिनेत्री उर्वा हौकेन ने की। उन्होंने स्वरा के दो वीडियो को ट्वीट किया है। एक वीडियो में स्वरा पाकिस्तान में एक कॉमेडी शो के दौरान बोलते हुए दिख रही हैं और दूसरे वीडियो में फ़िल्म क्रिटिक राजीव मसंद के साथ इंटरव्यू देते हुए। दोनों वीडियो में स्वरा पाकिस्तान के बारे में विराधाभासी बयान देती हुई दिख रही हैं। उर्वा हौकेन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ''क्या मुझे और कुछ कहने की ज़रूरत है?''

इस वीडियो में दिख रहा है कि पहले स्वरा पाकिस्तान के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान की तारीफ़ कर रही हैं। वो कह रही हैं, ''मैंने यहां आकर पाया कि जिसे अक्सर दुश्मन देश समझा जाता है, वो क़तई ऐसा नहीं है। मैं क़सम खाकर कह रही हूं, मैं कई जगह घूमी हूं लंदन, न्यूयॉर्क, इस्तांबुल, पेरिस, सब फेल हैं लाहौर के सामने।''
 


 
swara bhaskar trolled over her comments on pakistan
Urwa Hocane
वहीं, दूसरे वीडियो में स्वरा 'वीरे दी वेडिंग' की अन्य अभिनेत्रियों के साथ मौजूद हैं। वह इसमें पाकिस्तान को एक असफल देश कह रही हैं। उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान जैसे असफल देश में होने वाली कुछ भी बकवास बातों से हम ख़ुश क्यों होते हैं।''
 
उर्वा ने स्वरा की इन्हीं दो अलग-अलग बातों को लेकर निशाना साधा है। उर्वा के इस ट्वीट पर कई लोगों ने कॉमेंट किए हैं। एक यूजर 'आयशा शेख़' ने स्वरा के लिए कॉमेंट किया, ''तुम होती कौन हो फेल स्टेट की बात करने वाली। मेरे ही मुल्क में तुम रात 12 बजे बस में सेफ थीं, अपने मुल्क में होती तो। नफ़रत फैलाओगे तो नफ़रत ही मिलेगी...''
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhaskar trolled over her comments on pakistan
वीरे दी वेडिंग
यूजर 'हेल बॉय' ने कॉमेंट किया, ''वो मौक़ापरस्त है। इसको हम इंडियंस गंभीरता से नहीं लेते तो आप लोग क्यों ले रहे हो।'' एक और यूजर 'सरितोब सराय' ने लिखा है, ''नैतिकता नाम की भी कोई चीज़ होती है। आप भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों से भारत के ख़िलाफ़ एक शब्द भी नहीं सुनेंगे।''
 

 



 
विज्ञापन
swara bhaskar trolled over her comments on pakistan
swara bhaskar
यूजर अब्दुल अजीज ने कॉमेंट किया, ''उर्वा ने कुछ ग़लत नहीं किया। स्वरा पहले पाकिस्तान की तारीफ़ कर रही थीं और फिर बुराई करने लगीं। कम से कम भारत मे काम करने वाले पाकिस्तान के सेलेब्रिटीज भारत को गाली नहीं देते।'' जब दोनों देशों के लोग स्वरा का विरोध करने लगे तो एक यूजर 'जयंती' ने लिखा, ''चलो इसने एक काम अच्छा किया की हिंदुस्तान-पाकिस्तान किसी एक बात पर तो सहमत हुआ।'' 
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed