फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान संग रोमांस करना चाहती हैं ये एक्ट्रेस, बहन बनने का ऑफर ठुकराया

Thu, 22 Nov 2018 04:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
swara bhaskar wants to heroine of shah rukh khan
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के दीवाने देश में ही नहीं विदेशों में भी हैं। वहीं उनको बॉलीवुड एक्ट्रेस भी काफी पसंद करती हैं। उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस काजोल, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। वहीं अब शाहरुख को लेकर बॉलीवुड से एक ऐसी खबर सुनने में आई है, जिसको सुनकर शाहरुख के फैंस को झटका लग सकता है।

swara bhaskar
हाल ही में बॉलीवुड में सलमान को भाई बना चुकी एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर किंग खान की बहन बनने से साफ इंकार कर दिया है। यह कोई और नहीं बल्कि अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली स्वरा भास्कर हैं। हालांकि जब स्वरा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मैं शाहरुख को बहुत पसंद करती हूं। उन्होंने बताया कि इस वजह से उन्होंने एक फिल्म को ठुकरा भी दिया था।
swara bhaskar wants to heroine of shah rukh khan
स्वरा भास्कर
स्वरा आगे कहती हैं कि, मुझे एक फिल्म के लिए शाहरुख की बहन को रोल ऑफर हुआ था। मैंने इस फिल्म में काम करने से साफ मना कर दिया था। मुझे शाहरुख की बहन का किरदार कभी नहीं निभाना है। मैं उनको अपना भाई नहीं मान सकती हूं। मेरी दिली तमन्ना है कि मैं शाहरुख के साथ पर्दे पर रोमांस करूं। अगर मुझे उनकी हीरोइन बनने का मौका मिलेगा तो मैं इसके लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhaskar wants to heroine of shah rukh khan
SWARA BHASKAR
स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो बेबाक तरीके से हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए स्वरा भास्कर को काफी मेहनत करनी पड़ी। स्वरा ने हाल ही में कहा था कि, फिल्म इंडस्ट्री में अपने लुक की वजह से हर किसी को कभी ना कभी रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। वरना लोग मेकअप पर इतना पैसा क्यों खर्च करते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed