फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने लगे 'जय श्री राम' के नारे, भड़कीं स्वरा भास्कर बोलीं- हिंदू होने पर हूं शर्मिंदा

Sat, 23 Oct 2021 01:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 23 Oct 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhasker ashamed for being hindu expressed anger on the slogan of Jai Shree Ram while people reading Namaz
स्वरा भास्कर - फोटो : Social media

सोशल मीडिया पर अगर किसी अभिनेत्री को सबसे ज्यादा ट्रोल किया जाता है तो वो हैं स्वरा भास्कर। स्वरा कुछ भी पोस्ट करती हैं तो उसमें ट्रोलर्स की बाढ़ आ जाती है। स्वरा अपने खुले विचारों की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने कहा है कि उन्हें हिंदू होने पर शर्म आती है। 



स्वरा भास्कर ने लिखा-  "एक हिंदू होने पर शर्मिन्दा हूं!" स्वरा भास्कर अपने इसी बयान के बाद से ट्विटर पर ट्रेंड हो रही हैं। 

Swara Bhasker ashamed for being hindu expressed anger on the slogan of Jai Shree Ram while people reading Namaz
swara bhaskar - फोटो : Social Media

क्या है मामला
शुक्रवार को गुरुग्राम में जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग नमाज अदा कर रहे थे, तभी भीड़ वहां पहुंच गई और नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगी। इससे इलाके में तनाव का माहौल हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद स्वरा भास्कर को एक हिंदू होने पर शर्म आ रही है। हालांकि इस बयान के बाद स्वरा ट्रोल भी हो रही हैं।
 

Swara Bhasker ashamed for being hindu expressed anger on the slogan of Jai Shree Ram while people reading Namaz
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

एक यूजर ने लिखा- दीदी इस ट्वीट का कितना मिला? एक अन्य ने लिखा- तुम हिंदू हो हमें तो इस बात से शर्म आती है। कई लोगों ने उनको इस ट्वीट के लिए हिन्दू विरोधी कहते हुए निशाना साधा है। कई लोगों ने तो उनको हिंदू धर्म छोड़ देने तक की बात कह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhasker ashamed for being hindu expressed anger on the slogan of Jai Shree Ram while people reading Namaz
swara bhasker

इससे पहले स्वरा तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने लिखा था, ‘हम हिंदुत्व के आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते और हम तालिबान के आतंकी हमले से टूट गए हैं और पूरी तरह से सदमें में हैं। हम तालिबान के आतंक से शांत नहीं हो सकते और हम सभी हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़िता या उत्पीड़क की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।'

विज्ञापन
Swara Bhasker ashamed for being hindu expressed anger on the slogan of Jai Shree Ram while people reading Namaz
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा नहीं कि स्वरा ने पहली बार हिन्दू-मुस्लिम के मुद्दे पर इस तरह की बात कही हो। स्वरा अक्सर अपने बयानों की वजह से ट्रोल होती रहती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed