फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swara Bhasker Birthday: लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री ने ऐसे मनाया जन्मदिन, विदेशी दोस्त भी पार्टी में हुए शामिल

Fri, 10 Apr 2020 02:33 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 10 Apr 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Swara bhasker birthday news in hindi: party through a video call due to covid 19 lockdown
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

नौ अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपना जन्मदिन मनाया। लॉकडाउन की वजह से अभिनेत्री अपने 32वें जन्मदिन में कोई पार्टी तो नहीं कर पाईं लेकिन स्वरा ने इसके बाद भी अपने जन्मदिन को खूब एन्जॉय किया। स्वरा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी की तस्वीरें साझा की हैं।

Swara bhasker birthday news in hindi: party through a video call due to covid 19 lockdown
स्वरा भास्कर की बर्थडे पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल स्वरा भास्कर ने लॉकडाउन के बीच भी अपने दोस्तों के साथ खूब एन्जॉय किया और इसके लिए उन्होंने वर्चुअल (आभासी) बर्थडे पार्टी का सहारा लिया। जन्मदिन के खास मौके पर स्वरा के कई दोस्त देश- विदेश से उनके साथ वीडियो कॉल पर जुड़े और अभिनेत्री के जन्मदिन को खास बनाया। 
 

Swara bhasker birthday news in hindi: party through a video call due to covid 19 lockdown
स्वरा भास्कर

ऐसे में अपने दोस्तों को स्वरा भास्कर ने ट्वीट करके शुक्रिया अदा किया है। स्वरा भास्कर ने वीडियो कॉल की तस्वीर शेयर की जिसमें कई सारे लोग एक ही कॉल पर नजर आ रहे हैं। पोस्ट में स्वरा ने लिखा, 'सबसे कमाल की और मजेदार मस्ती भरी वर्चुअल (आभासी) बर्थडे पार्टी की। कई देश और कई महाद्वीपों के लोग एक साथ जुड़ गए।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara bhasker birthday news in hindi: party through a video call due to covid 19 lockdown
स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने आगे लिखा, 'चार घंटे तक खेल-कूद और परफॉर्मेंस चलती रहीं। तुम लोग वाकई बेस्ट हो। मैं बता नहीं सकती कि मैं कितनी किस्मत वाली हूं कि तुम लोग मेरे दोस्त और परिवार जैसे हो। मुस्कुराते हुए चेहरे, बहुत शुक्रिया।' स्वरा की इस पार्टी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि आप घर पर रहकर भी पार्टी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Swara bhasker birthday news in hindi: party through a video call due to covid 19 lockdown
swara bhaskar and sonam kapoor

बता दें कि स्वरा भास्कर को आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सितारों ने भी जन्मदिन की बधाई दी थी। ऐसे में सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे स्वरू, आपका हौसला और जज्बा प्रेरणात्मक है। आप कभी मत बदलना। आपके लिए बहुत सारा प्यार और खुशियां, जल्दी पार्टी करते हैं। लव यू बहन'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happiest Birthday Swaru! Your courage and spunk is so inspiring. Never stop being you. Wishing you all the love and happiness in the world! Can’t wait to celebrate with you once this is over! Love you behen💞 @reallyswara

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed