फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीएनसीटीडी बिल के राज्यसभा में पास होने पर बोलीं स्वरा भास्कर, कहा- मैंने एलजी अनिल बैजल को वोट नहीं दिया

Thu, 25 Mar 2021 05:50 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 25 Mar 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhasker Gives Harsh Reaction On GNCTD Bill 2021 Passed In Rajya Sabha
स्वरा भास्कर और एलजी अनिल बैजल

राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021 (जीएनसीटीडी) बुधवार को राज्यसभा से पास कर दिया गया है। इस विधेयक को लोकसभा से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। अब राज्यसभा से पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बिल के जरिए अब दिल्ली में निर्वाचित सरकार के बदले लेफ्टिनेंट गवर्नर को ज्यादा शक्तियां दी गई हैं। इस विधेयक के राज्यसभा से पास होने के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Swara Bhasker Gives Harsh Reaction On GNCTD Bill 2021 Passed In Rajya Sabha
स्वरा भासकर

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर स्वरा भासकर लगभग मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। फिर चाहे वो सीएए-एनआरसी हो या फिर किसान आंदोलन, तो वहीं अब स्वरा ने इस विधेयक के पास होने पर भी कुछ कहा है। जो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने ट्वीट किया और लिखा, 'मैंने एलजी अनिल बैजल को वोट नहीं दिया।' स्वरा का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Swara Bhasker Gives Harsh Reaction On GNCTD Bill 2021 Passed In Rajya Sabha
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की सरकार इस बिल के खिलाफ रही है और संसद में भी विपक्षी पार्टियां बिल के विरोध में ही नजर आईं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस बिल से नाराज हैं और उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'राज्यसभा ने जीएनसीटीडी संशोधन बिल पारित कर दिया। यह लोकतंत्र के लिए दुखद दिन है। हम जनता की ताकत की बहाली के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। जो कोई भी बाधाएं आएं। हम अपना अच्छा काम जारी रखेंगे। काम न तो रुकेगा और न ही धीमा होगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhasker Gives Harsh Reaction On GNCTD Bill 2021 Passed In Rajya Sabha
बच्ची से मिलती हुईं स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला

स्वरा भास्कर सिर्फ बेबाक बोल के लिए ही मशहूर नहीं हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में स्वरा मेरठ में कूड़े के ढेर में मिली बच्ची को देखने बदायूं पहुंची थीं। बच्ची शहर के नेकपुर स्थित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण की देखरेख में पल रही है। यहां आकर न केवल उन्होंने बच्ची को गोद में लेकर दुलारा बल्कि यहां पल रहे अन्य बच्चों का भी हालचाल जाना।

विज्ञापन
Swara Bhasker Gives Harsh Reaction On GNCTD Bill 2021 Passed In Rajya Sabha
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

दरअसल, स्वरा अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ आई थीं। यहां से दिल्ली जाते समय वह रास्ते में बदायूं रुक गईं और अचानक नेकपुर स्थित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में पहुंच गईं। उनके आने की जानकारी किसी को नहीं थी, जिससे अभिकरण का स्टाफ भी उन्हें देखकर भौचक्का रह गया। स्वरा इस बच्ची की कहानी को लेकर फिल्म बनाना चाहती हैं। फिल्म के जरिए वो लोगों को जागरूक करना चाहती हैं, ताकि लोग नवजात बच्चियों को इस तरह से न छोड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed