{"_id":"607d7720d13ca21e1f6acdee","slug":"swara-bhasker-post-story-with-pm-narendra-modi-image-mentioning-temple-and-hospitals-bed-and-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वरा भास्कर ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोलीं- मंदिर बन रहा है अस्पताल में बेड मांग कर शर्मिंदा ना करें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्वरा भास्कर ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोलीं- मंदिर बन रहा है अस्पताल में बेड मांग कर शर्मिंदा ना करें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Apr 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर का इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : Instagram
Link Copied
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और वो हर सामाजिक मुद्दे पर मुखर होकर अपनी राय रखती हैं। इस वक्त पूरा देश कोरोना महामारी की चपेट में आ चुका है और कोरोना की जद में अब तक कई लोग आ चुके हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर की मां और उनके घर में खाना बनाने वाला कुक भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। तो वहीं अब एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोरोना संकट को देखते हुए तंज कसा है।
Trending Videos
2 of 5
स्वरा भास्कर, पीएम मोदी
स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में पीएम मोदी हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं और इसके साथ ही तस्वीर पर लिखा है कि, 'मंदिर वहीं बन रहा है। अस्पताल में बेड मांगकर शर्मिंदा न करें। धन्यवाद।' इसके साथ ही इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने वाया व्हाट्सएप लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : Insatagram- @reallyswara
ये पहली बार नहीं है जब स्वरा भास्कर ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। इसके पहले भी कई बार स्वरा मुखर होकर अपनी बात रख चुकी हैं। स्वरा भास्कर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
4 of 5
swara bhaskar
- फोटो : Social Media
इसके पहले स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर बताया था कि, 'कोरोना वायरस हमारे घर में घुस गया है। मेरी मां और हमारी कुक दोनो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। हम सभी दिल्ली वाले घर में अलग-अलग आइसोलेट हो गए हैं। सभी डबल मास्क पहनें और घर में रहें।'
विज्ञापन
5 of 5
स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म ‘चार यार’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में स्वरा के साथ शिखा तल्सानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा नजर आएंगी। स्वरा भास्कर ने 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु', 'निल बटे सन्नाटा' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।