फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रसभरी' के एक सीन पर प्रसून जोशी ने जताई थी आपत्ति, अब स्वरा भास्कर ने यूं दिया जवाब

Sun, 28 Jun 2020 01:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 28 Jun 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Swara Bhasker responds to Prasoon Joshi objection to web series Rasbhari scene
स्वरा भास्कर और प्रसून जोशी - फोटो : Social Media

अभिनेत्री स्वरा भास्कर की नई वेब सीरीज 'रसभरी' के एक सीन पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष और लेखक प्रसून जोशी ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि वेब सीरीज में एक छोटी बच्ची को पुरुषों के सामने उत्तेजक नाच करते हुए एक वस्तु की तरह दिखाना निंदनीय है। प्रसून जोशी के इस ट्वीट पर अब स्वरा भास्कर ने जवाब दिया है। 

Swara Bhasker responds to Prasoon Joshi objection to web series Rasbhari scene
प्रसून जोशी और स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media

स्वरा भास्कर ने प्रसून जोशी के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है, 'आदर सहित सर, शायद आप सीन गलत समझ रहे हैं। सीन जो वर्णन किया है उसके ठीक उल्टा है। बच्ची अपने मर्जी से नाच रही है- पिता देख कर झेंप जाता है और शर्मिंदा होता है। नाच उत्तेजक नहीं है, बच्ची बस नाच रही है, वो नहीं जानती समाज उसे भी sexualise करेगा। सीन यही दिखाता है।'

Swara Bhasker responds to Prasoon Joshi objection to web series Rasbhari scene
प्रसून जोशी

दरअसल स्वरा भास्कर की वेब सीरीज 'रसभरी' के कंटेंट को लेकर कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। इस बीच शुक्रवार को प्रसून जोशी ने इस फिल्म के एक सीन पर आपत्ति जाहिर करते हुए लिखा, 'दुःख हुआ..वेब सीरीज रसभरी में असंवेदनशीलता से एक छोटी बच्ची को पुरुषों के सामने उत्तेजक नाच करते हुए एक वस्तु की तरह दिखाना निंदनीय है। आज रचनाकार और दर्शक सोचें कि बात मनोरंजन की नहीं, यहां बच्चियों के प्रति दृष्टिकोण का प्रश्न है, यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है या शोषण की मनमानी।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhasker responds to Prasoon Joshi objection to web series Rasbhari scene
रसभरी - फोटो : Social Media

क्या है सीन
विवादित सीन में स्वरा भास्कर के बचपन का किरदार अदा कर रही बच्ची अपने घर में चल रही पार्टी में उत्तेजक डांस करती नजर आती है। बच्ची के पिता सहित पार्टी में बाकी आदमी शराब पीते हुए बच्ची का डांस देख रहे होते है। 

विज्ञापन
Swara Bhasker responds to Prasoon Joshi objection to web series Rasbhari scene
रसभरी - फोटो : Social Media

रसभरी को पिछले साल रिलीज होना था लेकिन किन्हीं वजहों से ये वक्त पर रिलीज नहीं हो सकी। सीरीज में स्वरा भास्कर ने एक अध्यापिका का किरदार निभाया है जो स्कूल में पढ़ाती हैं जबकि स्कूल के बाहर मर्दों को रिझाने का काम करती हैं।

साहिर और अमृता की मोहब्बत के किस्से पर मचा बबाल, शेखर सुमन ने इसलिए भेज दिया कानूनी नोटिस

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed