फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taali Trailer: सुष्मिता की बेटी रेनी ने 'ताली' के ट्रेलर में दी आवाज, अभिनेत्री ने गर्व के साथ किया खुलासा

Wed, 09 Aug 2023 10:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 09 Aug 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Taali Sushmita Sen Feels Blessed As actress Daughter Renee Lent Her Voice In her upcoming web series Trailer
रेनी, सुष्मिता सेन - फोटो : social media

अभिनेत्री सुष्मिता सेन इस अपनी आगामी वेब सीरीज 'ताली' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जब से इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से सुष्मिता आए दिन इंटरनेट पर छाई हुई हैं। पिछले दिनों दिल के दौरे से उभरने के बाद अभिनेत्री अपनी जिंदगी को वापस पटरी पर ले आई हैं। सीरीज में एक्ट्रेस ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्री गौरी सावंत की भूमिका में नजर आ रही हैं। ट्रेलर को देखने के बाद फैंस के दिलों में इसको लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है और  अब सुष्मिता ने वेब सीरीज के इस वीडियो से जुड़ी एक खास जानकारी फैंस के साथ साझा की है। दरअसल, इस ट्रेलर से सुष्मिता की बेटी रेनी का खास कनेक्शन है।

Taali Sushmita Sen Feels Blessed As actress Daughter Renee Lent Her Voice In her upcoming web series Trailer
सुष्मिता सेन - फोटो : instagram

'ताली' की शूटिंग से लेकर इसकी डबिंग तक सभी कुछ सुष्मिता ने बहुत ही अच्छे ढंग से पूरा किया। यह सीरीज के सामने आए ट्रेलर से साफ पता लग रहा है। ट्रेलर में किन्नर बनीं सुष्मिता को अपने हक के लिए जूझते हुए दिखाया गया है। वह समाज की कई कुरीतियों से लड़कर एक सोशल वर्कर के रूप में उभरती हैं। जहां फैंस सुष्मिता की जानदार एक्टिंग देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं यह ट्रेलर अभिनेत्री के लिए भी बेहद खास है। सुष्मिता के लिए 'ताली' का ट्रेलर एक मां के रूप में गर्व और खुशी दोनों के पल लेकर आया है। दरअसल, अभिनेत्री की बेटी रेनी ने इसमें योगदान दिया है।

Taali Sushmita Sen Feels Blessed As actress Daughter Renee Lent Her Voice In her upcoming web series Trailer
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

'ताली' के जबर्दस्त ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद, सुष्मिता सेन ने गर्व से खुलासा किया कि उनकी बेटी रेनी ने इसमें दिखाए गए शक्तिशाली  'महामृत्युंजय' मंत्र को अपनी आवाज दी है। रेनी की आवाज और स्क्रीन पर उनकी  उपस्थिति से सुष्मिता सेन बहुत ज्यादा अभिभूत हैं। इस खास पल के बारे में सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए सुष्मिता बहुत ही ज्यादा खुश नजर आ रही थीं। 
Don 3: सीलिंग नहीं होती तो ये सुपरस्टार बनता ओरिजनल ‘डॉन’ का हीरो, अमिताभ ने भी खुलकर जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
Taali Sushmita Sen Feels Blessed As actress Daughter Renee Lent Her Voice In her upcoming web series Trailer
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करके दी। उन्होंने रेनी के फोटो के साथ बैकग्राउंड में उनकी आवाज वाला एक वीडियो साझा करते हुए एक प्यार भरा नोट लिखा। रेनी को समर्पित इस नोट में सुष्मिता ने अपनी भावनाओं को साझा किया और लिखा, 'जीवन एक पूर्ण चक्र में आता है। मेरी बच्ची रेनी अपनी आवाज देकर इस शक्तिशाली महामृत्युंजय मंत्र की शोभा बढ़ा रही है। उसकी आवाज और मेरा चेहरा... एक साथ ताली के ट्रेलर में..बेशक, जब भी मैं इसे सुनती हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

विज्ञापन
Taali Sushmita Sen Feels Blessed As actress Daughter Renee Lent Her Voice In her upcoming web series Trailer
ताली - फोटो : सोशल मीडिया

रेनी सिनेमा जगत में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। वह एक टैलेंटेड सिंगर भी हैं, जो अपनी विविध कलात्मक प्रतिभाओं का प्रदर्शन करती हैं। बता दें कि यह सीरीज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसे जियो सिनेमा पर मुफ्त में देखा जा सकता है। 'ताली' का निर्देशन रवि जाधव द्वारा किया गया है और इसका निर्माण अर्जुन सिंह बरन और कार्तिक डी निशानदार ने किया है।
South Celebs: शराब के शौकीन हैं साउथ सितारे, किसी ने कुबूल की सच्चाई तो कोई नशे में फिल्म सेट पर पहुंचा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed