फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क के बीच फैन की इस हरकत पर भड़क उठीं तापसी पन्नू, बोलीं- 'फोन रखो वरना यहीं तोड़ दूंगी'

Tue, 25 Jun 2019 01:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 25 Jun 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu angry on a fan when he clicked her picture
taapsee pannu - फोटो : social media

तापसी पन्नू की इमेज बॉलीवुड में दबंग एक्ट्रेस की है। अभी तक अपनी ज्यादातर फिल्मों में तापसी का किरदार भी ऐसा ही रहा है। केवल फिल्मों में ही नहीं असल जिंदगी में तापसी पन्नू काफी बेबाक हैं। ऐसे में जब एक फैन ने जबरन उनकी तस्वीर लेनी चाही तो तापसी भड़क उठीं और खूब खरी खोटी सुनाईं।

taapsee pannu angry on a fan when he clicked her picture
Taapsee Pannu - फोटो : instagram

तापसी ने खुद के साथ हुई इस घटना का खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में तापसी ने फिल्म मनमर्जियां के दौरान हुई एक घटना का जिक्र किया और बताया कि एक बार वो और उनकी बहन डिनर के लिए गई थीं। दोनों ड्राइवर के गाड़ी निकालने का इंतजार कर रही थीं तभी बाइक पर बैठा एक आदमी उनकी फोटो खींचने लगा।

taapsee pannu angry on a fan when he clicked her picture
Taapsee Pannu - फोटो : instagram

बिना परमीशन के इस तरह तस्वीर खींचने पर तापसी मनमर्जियां फिल्म के रूमी वाले मूड में आ गईं और उन्होंने खूब डांट लगाई। तापसी ने शख्स से कहा कि फोन जेब में रखो नहीं तो तोड़ दूंगी। तापसी ने आगे बताया कि दरअसल कई बार फिल्म करने के दौरान हम एक्टर्स उसी किरदार में रह जाते हैं और उसका असर असल जिंदगी में दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu angry on a fan when he clicked her picture
Taapsee Pannu - फोटो : social media

तापसी पन्नू की हालिया रिलीज फिल्म गेम ओवर है। मनोवैज्ञानिक थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन अश्विन सरवनन ने किया है जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर एस. शशिकांत हैं। फिल्म गेम ओवर के बाद तापसी की अगली रिलीज होने वाली फिल्म होगी सांड़ की आंख। 

विज्ञापन
taapsee pannu angry on a fan when he clicked her picture
Taapsee Pannu - फोटो : social media

अनुराग कश्यप के साथ इससे पहले वह मनमर्जियां भी कर चुकी हैं। अनुराग के साथ दोबारा फिल्म करने पर तापसी कहती हैं कि 'ऐसा नहीं है कि वह जो भी फिल्म बनाते हैं, मुझे पसंद ही आती हो। उनको भी मेरा हर काम पसंद आए जरूरी नहीं है। कुछ ही फिल्में और कहानियां हैं जो हम दोनों को पसंद आती हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed