{"_id":"5d97a3ff8ebc3e01644080ac","slug":"taapsee-pannu-angry-reaction-when-she-troll-on-saand-ki-aankh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सांड की आंख' में कास्टिंग को लेकर ट्रोल हुईं तापसी का सब्र टूटा, बोलीं-मैं एक्टिंग ही छोड़ देती हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सांड की आंख' में कास्टिंग को लेकर ट्रोल हुईं तापसी का सब्र टूटा, बोलीं-मैं एक्टिंग ही छोड़ देती हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
taapsee pannu
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सांड की आंख को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां बुजुर्ग शार्प शूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर के किरदार में हैं, जिन्होंने 60 साल की उम्र के बाद शूटिंग की प्रैक्टिस शुरू की और पूरी दुनिया में नाम कमाया। ट्रेलर आने के बाद से दोनों एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस रोल को निभाने के लिए तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की उम्र कम है। इसके लिए किसी उम्रदराज एक्ट्रेस को लेना चाहिए था। इस बीच तापसी ने एक इंटरव्यू में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
2 of 7
taapsee pannu
- फोटो : Social Media
डेक्कन क्रोनिकल को दिए एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कहा- 'एक काम करती हूं मैं एक्टिंग करना छोड़ देती हूं। मुझे सिर्फ सिर्फ अपनी उम्र के या दिल्ली की लड़कियों के किरदार निभाने चाहिए। हम एक्टर्स हैं, तो क्या हमें एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए। हम एक्टिंग ही ना करें।'
3 of 7
सांड की आंख
- फोटो : सोशल मीडिया
तापसी ने आगे कहा- 'एक एक्टर के तौर पर मुझे हर उम्र के और अलग-अलग किरदार निभाने चाहिए। हमें कैमरा एक्टर बनना छोड़ देना चाहिए। मुझे पता है कि यह दिखाना आसान नहीं है, क्योंकि ये महिलाएं 60 की उम्र में बंदूक उठाती हैं और आधी फिल्म में उनकी वर्तमान उम्र की ही कहानी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
saand ki aankh
- फोटो : social media
इससे पहले फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद एक एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा था, 'मुझे भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू पंसद हैं लेकिन मुझे लगता है कि इन रोल्स के लिए उम्रदराज एक्ट्रेसेस को लिया जाना चाहिए था। क्या सांड की आंख में आप इन भूमिकाओं के लिए नीना गुप्ता, शबाना आजमी और जया बच्चन के बारे में सोच सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 7
saand ki aankh
- फोटो : social media
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नीना गुप्ता ने ट्वीट किया था, 'हां मैं इसके बारे में सोच रही थी, हमारी उम्र के रोल तो कम से कम हमसे करा लो भाई।' वहीं सोनी राजदान ने भी नीना गुप्ता का साथ दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।