तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'थप्पड़' (Thappad) 28 फरवरी यानी शुक्रवार को रिलीज हुई । फिल्म में तापसी के काम की बहुत तारीफ हो रही है । साथ ही दर्शकों ने फिल्म की थीम को भी सराहा है । फिल्म की कहानी 'एक थप्पड़' के इर्द गिर्द घूमती है कि कैसे एक 'थप्पड़' आपके मन को चोट पहुंचा सकता है। जानिए बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 'थप्पड़' का क्या हाल रहा।
तापसी पन्नू की 'थप्पड़' के तीसरे दिन के कलेक्शन में हुई बढ़त, जानें वीकेंड पर कितने करोड़ कमाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'थप्पड़' फिल्म के तीसरे दिन करीब 6 करोड़ कमाने का अनुमान है । दूसरे दिन फिल्म ने 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि पहले दिन 3.07 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह से ये फिल्म तीन दिन में कुल 14 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ की कुल रिलीज लागत 30 करोड़ है। इसमें 23 करोड़ रुपये फिल्म की मेकिंग और सात करोड़ रुपये फिल्म के प्रचार प्रसार में हुआ खर्च शामिल है। इस फिल्म को भारत में 2300 और ओवरसीज में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
'थप्पड़' फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा पवैल गुलाटी, माया सराओ, रत्ना पाठक, तनवी आजमी, कुमुद मिश्रा, गीतिका वैद्य, राम कपूर और दीया मिर्जा हैं। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। इससे पहले तापसी की फिल्म 'सांड की आंख' रिलीज हुई थी। इसमें तापसी ने एक शूटर का किरदार निभाया था तो वहीं थप्पड़ में एक गृहिणी अमृता का किरदार निभाया है।
'थप्पड़' में तापसी को उसका पति थप्पड़ मारता है। फिल्म में मुद्दा थप्पड़ मारने का नहीं है। मुद्दा ये है कि भले ही एक थप्पड़ है लेकिन पुरुष, एक महिला को नहीं मार सकता । इस बात को अनुभव ने अलग-अलग किरदारों के जरिए अलग-अलग दृष्टिकोण से उभारा है।
इस फिल्म में अनुभव सिन्हा ने ये भी दिखाया है कि महिलाओं के लिए अदालत में लड़ने वाली एक वकील का कैसे घर में ही दम घुटता है। 'थप्पड़' को फिल्म समीक्षकों के अलावा सोशल मीडिया पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में 'थप्पड़' को साढ़े तीन स्टार मिले हैं।
साउथ की ये सुपरस्टार कभी करती थी नौकरानी का काम, फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम