बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों के साथ अपनी दोस्ती की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। कुछ सितारों की दोस्ती तो स्कूल के समय से ही यानी बचपन से ही है। जी हां, बॉलीवुड के ऐसी कई सितारे हैं जिन्होंने बचपन में एक ही स्कूल या फिर एक ही क्लास में पढ़ाई की है। इन सितारों की दोस्ती बचपन से लेकर बड़े होने तक बरकरार है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक ही क्लास में साथ में पढ़ाई की।
टाइगर श्रॉफ की क्लासमेट रह चुकी हैं श्रद्धा कपूर, इन 13 सितारों ने भी बचपन में एक साथ की है पढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा कपूर-टाइगर श्रॉफ
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ को बड़े पर्दे पर तो आप कई बार देख चुके हैं। क्या आपको यह पता है इन दोनों की दोस्ती आज से नहीं बल्कि कई साल पुरानी है। यह दोनों एक साथ मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे।
अनुष्का शर्मा-साक्षी सिंह धोनी
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नियां एक साथ पढ़ चुकी हैं। साक्षी और अनुष्का स्कूल के दिनों में असम में एक साथ पढ़ते थे। इस स्कूल का नाम St. Mary's School, Margherita है।
करण जौहर-ट्विंकल खन्ना
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना भी बचपन में एक साथ पढ़े हैं। ट्विंकल खन्ना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा है कि वह उसी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करती थी जहां पर करण जौहर पढ़ते थे।
सलमान खान-आमिर खान
सलमान खान और आमिर खान ने 'अंदाज अपना अपना' फिल्म में काम किया है। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया था। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड के यह दोनों खान बचपन में एक साथ पढ़े हैं। यह दोनों एक्टर सेकंड क्लास में एक ही साथ पढ़ते थे।