सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहीं तापसी पन्नू अदाकारी में कामयाबी के हर पैमाने पर खरी साबित हो चुकीं हैं। उनके पास एक वेडिंग प्लानिंग कंपनी है। एक बैडमिंटन टीम भी है। एक्टिंग उनके लिए सिर्फ पैसे कमाने का जरिया नहीं है इसीलिए वह अपने किरदारों को लेकर बेधड़क हैं, बेबाक हैं।
इस वजह से पार्टियों में जाना पसंद नहीं करती थीं तापसी, इंटरव्यू में बताया क्यों समझा गया स्ट्रगलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन और आपकी जोड़ी की केमिस्ट्री क्या है?
मैंने अपने करियर के तीसरे साल में ही अमिताभ सर के साथ काम कर लिया था। बदला उसी का विस्तार है। मैं बहुत किस्मत वाली हूं। मौका मिलता है तो कड़ी मेहनत करती हूं। मौका किस्मत से मिलता है, इसे भुनाना अपने हाथ में हैं।
अमिताभ बच्चन के साथ आपने पिंक में भी काम किया, बदला चुनने की कोई खास वजह?
इस फिल्म से जुड़ने वाली मैं पहली एक्टर हूं। मूल फिल्म की कहानी में जो लड़का मर जाता है, मुझे वह किरदार बदला में मिल रहा था। स्पैनिश फिल्म में वकील का किरदार एक महिला ने किया, जिसके बारे में पहले दिन से तय था कि हिंदी में यह कोई पुरुष कलाकार ही करेगा। आपको यकीन नहीं होगा कि इस फिल्म को लेकर मैंने निर्देशक सुजॉय घोष से जब बात की थी तो उन्होंने साफ मना कर दिया था। फिर, वकील के रोल में अमिताभ सर आए तो उनकी ना तुरंत हां में बदल गई।
तापसी पन्नू की शख्सियत क्या है, ऐसी कौन सी बात आप अपने भीतर पाती हैं जो दूसरों से जुदा है?
मेरा बेखौफ होना ही मेरी यूएसपी है। फिल्मों में काम नहीं भी मिला तो भी मैं आर्थिक रूप से कमजोर नहीं हूं। मैं ग्लैमर के लिए फिल्मों में नहीं हूं। मैं दमदार किरदार करने आई हूं और अच्छे किरदार नहीं मिले तो मैं फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने को भी तैयार रहती हूं लेकिन, अच्छी अदाकारी के लिए मैं हमेशा काम करते रहना चाहूंगी।
'बदला' के बाद आपकी फिल्म 'मिशन मंगल' आने वाली है, फिर साउथ की गेम ओवर है। मुल्क और सूरमा के किरदारों के बारे में क्या सोचती हैं?
स्टार्स के बीच काम करने में मुझे कोई मुश्किल नहीं होती, हां दमदार कलाकारों के साथ काम करना मुश्किल होता है। जैसे मुल्क में मैंने बड़ी मुश्किल से काम पूरा किया। लोग मुझसे पूछते हैं सूरमा में काम क्यों किया तो मैं उनको कहना चाहती हूं कि कभी-कभी छोटे रोल भी तो कर सकती हूं। हर बार मैं ही हीरो थोड़े ही बनूंगी।