{"_id":"5e368b478ebc3e4b636063a1","slug":"taapsee-pannu-reaction-on-comparison-of-thappad-with-shahid-kapoor-starrer-kabir-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'थप्पड़' की तुलना 'कबीर' सिंह से होने पर नाराज हुईं तापसी, पूछा- 'ये पहले आई फिल्मों में नहीं हुआ ?'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'थप्पड़' की तुलना 'कबीर' सिंह से होने पर नाराज हुईं तापसी, पूछा- 'ये पहले आई फिल्मों में नहीं हुआ ?'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू, कबीर सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आगामी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिए। लोग बेसब्री से अब इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच लोगों ने फिल्म की तुलना शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' से कर दी थी।
Trending Videos
2 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
लोगों ने इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर कहा कि तापसी की फिल्म 'थप्पड़' शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' को एक करारा जवाब है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई मीम्स सामने आए। अब फिल्म की अभिनेत्री तापसी पन्नू ने लोगों के द्वारा फिल्म की तुलना 'कबीर सिंह' से करने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। तापसी ने मीडिया से बात करते हुए 'कबीर सिंह' से अपनी फिल्म की तुलना पर रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : amar ujala, mumbai
तापसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह गलत बात है कि हमने अपनी फिल्म 'थप्पड़' 'कबीर सिंह' को ध्यान में रखकर बनाई है। मुझे यह सुनकर दुःख होता है कि हमने किसी फिल्म के जवाब के रूप में इस फिल्म को बनाया है। यह फिल्म 'कबीर सिंह' की रिलीज से पहले ही लिख ली गई थी। मैं मानती हूं कि थप्पड़ एक शुरुआत होती है लेकिन किसी रिश्ते की परतें खोलने के लिए फिल्म में कई अन्य मुद्दे भी दिखाए गए हैं।'
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : amar ujala, mumbai
तापसी आगे कहती हैं, 'मैं मानती हूं कि कबीर सिंह और हमारी फिल्म में एक समानता है लेकिन यह फिल्म के पूरे विषय से मेल नहीं खाता है, लेकिन क्या यह पहले आई फिल्मों में नहीं हुआ? ऐसी हजारों फिल्में बनी हैं जिनमें एक पुरुष द्वारा महिला को थप्पड़ मारा गया है, इसमें नया क्या है? 'कबीर सिंह' इस लिस्ट में नई थी और इसलिए लोगों ने उससे तुलना शुरू की।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी, कियारा
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि तापसी की फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि तापसी पन्नू एक गृहणी रहती हैं। जो अपने पति और परिवार का अच्छे से ख्याल रखती हैं। लेकिन एक थप्पड़ की गूंज से पलभर में ही तापसी की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। तापसी अपने पति से तलाक की मांग करती हैं। इसी को लेकर यूजर्स ने इस फिल्म को 'कबीर सिंह' को करारा जवाब बताया था। बता दें कि तापसी की फिल्म 'थप्पड़' सिनेमाघरों में 28 फरवरी 2020 को रिलीज होने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X