{"_id":"5e3690e28ebc3e7d6b5c5b32","slug":"nikhil-advani-web-series-mumbai-diaries-26-11-shooting-creates-chaos-in-south-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई में आधी रात चली तड़ातड़ गोलियां, इलाके में फैली दहशत, हुई पड़ताल तो सामने आया ये सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई में आधी रात चली तड़ातड़ गोलियां, इलाके में फैली दहशत, हुई पड़ताल तो सामने आया ये सच
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई डायरीज
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई की शांत गलियों में बीती रात उस समय लोगों में दहशत फैल गई जब पड़ोस में एकाएक गोलियां चलने लगीं। लोगों ने अपनी जान आफत में देख दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन करना शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने इस बारे में पुलिस को भी इत्तला कर दी। देर तक मचे रहे इस हंगामे में जब स्थानीय पुलिस ने दखल दिया और गोलियां चलाने वालों की शिनाख्त की तो मामला कुछ और ही निकला।
2 of 5
26/11 mumbai attack
- फोटो : PTI
हुआ यूं कि मुंबई के धोबी तालाब और मेट्रो जंक्शन के निवासियों की नींद आधी रात को गोलियों की आवाज सुनकर उचट गई। दरअसल निर्माता निखिल आडवाणी अपनी वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज 26/11' की शूटिंग करने अपनी पूरी यूनिट के साथ पहुंचे। निखिल पर आरोप है कि उन्होंने बिना पुलिस को इत्तला किए गोलीबारी की शूटिंग शुरू कर दी। जिस सीन की यहां शूटिंग चल रही थी उसमें आतंकवादी अजमल कसाब अपने साथियों के साथ मिलकर कामा अस्पताल की घटना को अंजाम देता है।
3 of 5
konkana
- फोटो : konkana
इस बारे में पड़ताल करने पर पता चला है कि सीरीज के निर्माता और निर्देशकों की टीम ने इस इलाके में शूटिंग करने के लिए प्रशासन से रात में नौ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक की दो दिन के लिए इजाजत ली थी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें इजाजत सिर्फ शूटिंग की दी गई थी, शोर मचाने और नकली गोलियां चलाने की नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Konkna Sen Sharma
मुंबई पुलिस के डीसीपी संग्रामसिंह निशानदार कहते हैं, 'हमने उन्हें केवल अभिनय के लिए अनुमति दी है, न कि कोई शोर मचाने के लिए और न ही किसी बंदूकबाजी के लिए। उनके पास दो दिनों के लिए शाम नौ बजे से सुबह छह बजे तक फिल्म की शूटिंग की अनुमति है।' वहीं घटना स्थल के करीब रहने वालों ने बताया, 'शूटिंग के दौरान एक अभिनेता गोलियां चला रहा था। उस नकली बंदूक की आवाज एकदम असली बंदूक जैसी थी। गोलीबारी के दौरान पुलिस की वर्दी में कुछ अभिनेता रोड से कुछ बिन रहे थे।'
विज्ञापन
5 of 5
निखिल आडवाणी
- फोटो : Social Media
इस घटना की सफाई में सीरीज के निर्माता निखिल आडवाणी ने कहा कि हमारे पास सीरीज को फिल्माने की पूरी कानूनी अनुमति है। वह कहते हैं, 'बिना अनुमति के कोई फिल्म को बनाने के बारे में हम सोच भी नहीं सकते। सही और प्रामाणिक फिल्म को बनाने की अनुमति लेने की प्रक्रिया में एक साल का वक्त लगता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।