{"_id":"5dde748e8ebc3e547865a7b7","slug":"taapsee-pannu-reaction-on-urvashi-rautela-dressing-sense-at-neha-dhupia-show-no-filter-neha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेत्री के कपड़ों पर तापसी का बड़ा बयान, कहा- 'ऐसे ही कपड़े पहनती हैं, जिनमें अंग प्रदर्शन हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेत्री के कपड़ों पर तापसी का बड़ा बयान, कहा- 'ऐसे ही कपड़े पहनती हैं, जिनमें अंग प्रदर्शन हो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 27 Nov 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
taapsee panuu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू न सिर्फ अपनी फिल्में बल्कि अपने बेबाक बयानों के लिए भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल फिलहाल में तापसी अपने कई बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच अब एक बॉलीवुड अभिनेत्री के कपड़ों को लेकर तापसी ने बयान दिया है। तापसी के इस बयान की जमकर चर्चा हो रही है।
2 of 5
तापसी पन्नू
दरअसल हाल ही में तापसी पन्नू नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा- सीजन 4' में पहुंची। इस दौरान नेहा ने कई मुद्दों पर बेबाक अंदाज में बातें की। इस बीच नेहा ने उर्वशी रौतेला को लेकर भी एक बयान दिया। तापसी का ये बयान उर्वशी के कपड़ों पर था।
3 of 5
urvashi rautela
बता दें कि नेहा ने तापसी से सवाल पूछा कि, 'बॉलीवुड में ऐसी कौन-सी एक्ट्रेस हैं, जिसे स्टाइलिस्ट की जरूरत है?' इस सवाल को सुनते ही तापसी ने तुरंत उर्वशी रौतेला का नाम लिया। सवाल का जवाब देने के बाद तपासी यही नहीं रुकीं और कहा कि, 'मुझे लगता है कि भगवान ने उन्हें अच्छा शरीर दिया है। मैं उन्हें बेहतर कपड़ों में देखना चाहूंगी, क्योंकि वो ऐसे ही कपड़े पहनती हैं, जिनमें अंग प्रदर्शन हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
taapsee pannu
वैसे ये पहली बार नहीं है जब अपने किसी बयान को लेकर तापसी सुर्खियों में आ गई हों। इससे पहले भी हाल ही में तापसी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड में अभी भी पुरुष प्रधानता दिखाई देती है। इस बात के लिए उन्होंने फिल्म बदला का भी उदाहरण देते हुए कहा था कि फिल्म में उनके अमिताभ से ज्यादा सीन थे लेकिन फिल्म को फिर भी अमिताभ की फिल्म बताया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि इन बयानों के पहले एक बार तापसी कंगना रनौत की बहन रंगोली के साथ विवाद को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। रंगोली ने तापसी को सस्ती कॉपी बताया था जिसके बाद तापसी ने जवाब देते हुए कहा था कि जब आपको ट्रोल किया जा रहा होता है, इसका कहीं ना कहीं ये मतलब भी होता है कि आप मायने रखते हैं। अगर आप ट्रोल नहीं हो रहे होते हैं तो इसका मतलब है कि कोई भी अपना समय आप पर बर्बाद नहीं करना चाहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।