फिल्म जगत में धीरे धीरे ही सही पर अपनी खास जगह बनाने में सफल रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी हिस्ट्री खोलने की हिम्मत दिखा रही हैं. वह निर्माताओँ, निर्देशकों और कलाकारों के नाम तो नहीं बता रहीं लेकिन, लपेट अपने इंटरव्यूज में सबको रही हैं। वह इशारों इशारों में बता रही हैं कि कैसे लोगों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका जीना मुहाल कर दिया था।
बड़े नामों से परदा हटाते हटाते सहम गईं तापसी पन्नू, शोषण के किस्से तो सुनाए पर नाम गोल कर गईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी अपनी आने वाली फिल्मों 'हसीन दिलरूबा' और 'रश्मि रॉकेट' के लिए चर्चाओं में हैं। अब एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू के दौरान तापसी ने अपने साथ फिल्म इंडस्ट्री में घटी घटनाओं के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह आज जिस स्थान पर इस फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद हैं, यहां तक पहुंचने का सफर उनका इतना आसान नहीं रहा। उन्हें इसके लिए कई मुश्किल घड़ियों से गुजरना पड़ा और इसके लिए उन्होंने भेदभाव भी सहा।
तापसी ने अपने साथ घटनाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक फिल्म में उन्हें सिर्फ इसलिए दूसरी अभिनेत्री के साथ बदल दिया गया क्योंकि जिस हीरो के साथ वह उस फिल्म में काम करने वाली थीं, उस हीरो की पत्नी को तापसी का फिल्म में होना मंजूर नहीं था। इसी तरह एक फिल्म की डबिंग के दौरान घटी घटना के बारे में तापसी ने बताया कि जब वह अपनी एक फिल्म की डबिंग कर रही थीं तो फिल्म के अभिनेता ने उनसे डबिंग के दौरान कुछ संवाद बदलने के लिए कहा। इसके लिए तापसी ने मना कर दिया। तो बाद में उन संवादों को किसी दूसरी डबिंग आर्टिस्ट से करवा लिया गया। वह भी तापसी को बिना इसकी जानकारी दिए।
तापसी के मुताबिक, एक फिल्म में तापसी से निर्माताओं ने अपनी फीस में कटौती करने की भी बात कही। कारण बताते हुए निर्माता ने तापसी से कहा कि जिस फिल्म में वह काम कर रही हैं, उसके अभिनेता की पिछली फिल्म कुछ ज्यादा अच्छा नहीं कर पाई। इसलिए, तापसी को अपनी फीस कम करनी होगी। वहीं, एक और फिल्म का जिक्र करते हुए तापसी ने बताया कि एक फिल्म के हीरो ने निर्माताओं से तापसी के इंट्रोडक्शन सीन को बदलने की बात की। दरअसल, फिल्म के उस दृश्य से तापसी अभिनेता से भी ज्यादा ताकतवर नजर आ रही थीं।
अब तापसी ज्यादातर महिला प्रधान फिल्में करने के लिए ही जाने जाती हैं। उन्होंने बताया है कि वह अब अपनी फिल्मों को लेकर खुश भी हैं। तापसी का कहना है कि उन्हें कई लोगों ने सलाह दी है कि उन्हें इस तरह की फिल्में करना छोड़ देना चाहिए क्योंकि आगे चलकर उनके लिए कोई काम नहीं होगा। बड़े अभिनेताओं के साथ काम न करने के बारे में तापसी ने बताया कि जब भी कोई अभिनेत्री महिला प्रधान फिल्में बनाने लगती है तो बड़े अभिनेता उन पर एक टैग लगा देते हैं। फिर उन अभिनेत्रियों को कोई भी बड़ा अभिनेता अपने साथ मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नहीं लेता।